Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : जमशेदपुर का घर में अजेयक्रम जारी, चेन्नइयन को ड्रॉ पर रोका
Top Stories

आईएसएल-6 : जमशेदपुर का घर में अजेयक्रम जारी, चेन्नइयन को ड्रॉ पर रोका

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 10, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर, 9 दिसम्बर। दूसरे हाफ में मैदान पर कदम रखने वाले इसाक वैनमलसावमा द्वारा अंतिम मिनटों में किए गए गोल की मदद से मेजबान जमशेदपुर एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन घर में अपना अजेयक्रम जारी रखा है।

जमशेदपुर एफसी ने सोमवार को यहां जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मैदान पर खेले गए लीग के अपने सातवें मैच में दो बार की चैम्पियन चेन्नइयन एफसी को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।

चेन्नइयन ने 26वें मिनट में नेरीजुस्क वालस्किस के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन जमशेदपुर ने 89वें मिनट में इसाक वैनमलसावमा के गोल के दम पर मुकाबला 1-1 से ड्रॉ करा दिया।

जमशेदपुर को सात मैचों में तीसरी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और अब उसके 12 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। जमशेदपुर घर में पिछले पांच मैचों से अजेय चल रही है।

वहीं, अपने नवनियुक्त कोच ओवेन कॉयले के मार्गदर्शन में पहला मैच खेल रही चेन्नइयन को सात मैचों में तीसरा ड्रॉ खेलना पड़ा है। चेन्नइयन छह अंकों के साथ तालिका में नौवें नंबर पर हैं।

मेबजान जमशेदपुर ने उम्मीद के अनुरूप अच्छी शुरुआत की और उसे सातवें मिनट में ही कॉर्नर हासिल हुआ। लेकिन चेन्नइयन के खिलाड़ियों ने इसे गोल पोस्ट तक नहीं पहुंचने दिया। इसके तीन मिनट बाद ही चेन्नइयन के लाललियानजुआला चांगते जबकि इसके तीन बाद जमशेदपुर के सीके वीनित अपनी-अपनी टीमों के लिए मौके गंवा बैठे।

इसी बीच, 26वें मिनट में थोई सिंह ने राफेल क्रिवेल्लारो को एक पास दिया, जिसे उन्होंने बॉक्स के अंदर मौजूद नेरीजुस्क वालस्किस की तरफ ढकेल दिया। वालस्किस ने इस पर शानदार शॉट लगाते हुए बॉल को गोल पोस्ट में डालकर चेन्नइयन को 1-0 की बढ़त दिला दी।

35वें मिनट में ही जमेशदपुर ने चोटिल नोए कोस्टा को बाहर भेजकर जितेंद्र सिंह को मैदान पर बुलाया। 38वें मिनट में जमशेदपुर के पास बराबरी करने का मौका था, लेकिन एली साबिया ने शानदार तरीके से इसे विफल कर दिया।

चेन्नइयन ने इसके बाद अपने डिफेंस को मजबूत रखते हुए हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त को कायम रखा।

दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद 57वें मिनट में जमशेदपुर टीम के अनिकेत जाधव का पास आॅफ साइड चला गया जबकि 61वें मिनट में उसे डेंजर्स एरिया में फ्री किक मिला लेकिन मेजबान टीम यहां भी बराबरी हासिल करने का मौका गंवा बैठी।

इसके दो मिनट बाद ही चांगते के पास चेन्नइयन की बढ़त को डबल करने का मौका था। लेकिन चांगते का शॉट सीधे मेजबान टीम के गोलकीपर के हाथों में जा समाया।

चेन्नइयन के नवनियुक्त कोच कॉयले ने 71वें मिनट में मासीह की जगह जमर्नप्रीत सिंह को और 78वें मिनट में थोई सिंह की जगह आंद्रे शेम्बरी को मैदान पर उतारा। 80वें मिनट में चांगते ने शेम्बरी को एक पास दिया, शेम्बरी हालांकि बॉल तक नहीं पहुंच पाए।

मेजबान जमशेदपुर ने इसके बाद अपना आक्रमण और तेज कर दिया। इसी बीच 89वें मिनट में अनिकेत जाधव ने बॉक्स के अंदर फारूख चौधरी को एक लंबा पास दिया। फारूख ने इसे इसाक वानमलसावमा की तरफ बढ़ाया।

वानमलसावमा ने बिना देरी किए इसे गोल पोस्ट में भेजकर मेजबान जमशेदपुर को 1-1 की बराबरी दिला दी।

इसके बाद छह मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया, जहां दोनों में कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर पाई और मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर जाकर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.