JAMSHEDPUR
पूर्वी सिंहभूम जिले का अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र पटमदा ,बोड़ाम और कमलपुर थाना क्षेत्र के करीब 45 मेधावी बच्चो को एस एस पी डॉ तमिल वाणन के हाथो स्मार्ट फोन दिया गया। पटमदा थाना में जमशेदपुर पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।उससे पहले मुसाबनी थाना मे भी आज 53 मेधावी बच्चो को स्मार्ट फोन दिया गया था। इस दौरान उन्होने मौजूद छात्र-छात्राओ के साथ उनके परिजनो को संबोधित करते हुए कहा कि यह फोन बच्चो को ऑन लाइन पढाई के साथ-साथ अन्य जानकारिया भी उपलब्ध कराएगा।जो इनके कैरियर के लिए काफी उपयोगी होगा। उन्होने कहा कि राज्य के डी जी पी ने लोगो से आग्रह किया था कि अपने घर मे रखे बेकार मोबाइल फोन अपने निकटवर्ती थाना मे जमा करे।ताकि वैसे बच्चे जो पैसा के अभाव मे फोन नही खरीद पा रहे है।और जिससे उनकी पढाई बाधित हो रही है।उसी के तहत जमशेदपुर मे भी काफी संख्या लोगो ने नया मोबाइल जमा किया।उन्होने जमशेदपुर के लोगो को बङे दिलवाले की संज्ञा देते हुए कहा कि यहा के लोग पुराने फोन की स्थान नया फोन जमा कराया। उन्होने कहा कि यहा के लोगो ने करीब 510 ने स्मार्ट फोन,7लैप टाप और चार टैब जमा किए ।उसी के तहत आज मुसाबनी और पटमदा के मेधावी बच्चो को फोन बांटा जा रहा है।वही जल्द घाटशिला,बहारागोङा और जमशेदपुर (शहरी)क्षेत्र के मेधावी बच्चो के बीच स्मार्ट फोन बांटा जाएगा।वही स्मार्ट फोन मिलने से बच्चो मे खुशी देखी जा रही है।उनका कहना कि उनकी पढाई नही छुटेगी।और अब अच्छे अंको से पास होगे।
