
जमशेदपुर। गुरूवार को साकची शिव मंदिर में श्री शाकंभरी माता का छठवां वार्षिक महोत्सव सह मंगलपाठ का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। श्री शाकंभरी माता परिवार टाटानगर द्धारा आयोजित हुए एक दिवसीय इस धार्मिक
अनुष्ठान में स्थानीय कलाकार मनोज शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को खुब झुमाया। इस धार्मिक मौके पर मंगल पाठ, भजन, भव्य दरबार, ज्योत प्रज्जवलित, छप्पन भोग, प्रसाद आदि आकर्षण का केन्द्र बना रहा। श्री गणेश वंदना के साथ मंगल पाठ एवं भजनों का कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ, जो रात 10 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इससे पहले यजमान मुरारी-उषा सोंथालिया, सीताराम-सरोज खंडेलवाल, शंभू-मंजू अग्रवाल, श्रीराम गोपाल-सुमित्रा साह एवं मृदुल-प्रियंका पोद्दार द्धारा संयुक्त रूप से माता की पूजा की गयी। माॅ का गुणगान करते हुए भजन गायक ने शाकंभरी परिवार हैं ये शाकंभरी परिवार…, लाया थारी चुनरी कर लो माॅ स्वीकार…, हर महिने मईया जी हम ज्योत जलायोंगें…, दिल की बात मइया जी ने…., बोल कुणसो भजन सुनाऊ मवाड़ी…, पर्वत शिखर पर हैं सकराय धाम…., सेवकिया में मइया मेरो नाम लिख लें……., आ जा माॅ शाकंभरी नाव पड़ी मझधार…, मैं झुक झुक माफी मांगा माता रानी से…., आदि भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये गये भजनों पर भक्तों द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इस शुभ अवसर पर महिलाएं पारंपरिक परिधान में माता का मंगलपाठ किया। साकची शिव मंदिर का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमो का पालन करते हुए इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में प्रमुख रूप से समाजसेवी विश्वनाथ सोंथालिया एवं संस्था की अध्यक्ष नीतू हरनाथका समेत शाकंभरी माता परिवार के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



