जमशेदपुर। लौहनगरी पहुंचते ही तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने साफ कर दिया कि उनकी उनकी ओर से तेरा मेरा कुछ भी नहीं होगा। उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी भारत में बिहार झारखंड, मेघालय मिजोरम तक के तेरह राज्य में बसे सभी सिख उनके परिवार के सदस्य हैं। एक एक सिख के उत्थान, कल्याण एवं एकता उनके जीवन का उद्देश्य है और सभी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के साथ जोड़ना मूल मंत्र है।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब मानवता का संदेश देती है एकता का संदेश देती है इसमें हिंदू संतो, मुस्लिम पीर फकीरों, भाटों और गुरुओं की वाणी है जो यही संदेश देती है कि पूरी मानव जाति एक परम ईश्वर की संतान हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जमशेदपुर ही नहीं सभी सिखों और गैर सिखो में भाईचारा एकता को मजबूत करना है। इसके लिए जो कुछ करना होगा वह तख्त की ओर से करेंगे।
उन्होंने अपने प्रति प्यार और सहयोग जताने के लिए सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ओं एवं संगत के प्रति आभार भी प्रकट किया।
