
जमशेदपुर: श्री शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को कदमा के फार्म एरिया स्थित श्री राम पादुका आश्रम में भगवान शिव का विधि-विधान के साथ अन्नाभिषेक किया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
पूजा कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश की अर्चना से हुई। इसके बाद भगवान शिव की आराधना के लिए 11 बार श्री रुद्र पाठ किया गया। अनुष्ठान के दौरान पंडित पी. राजेश, एस. रामचंद्रन, पट्टाभिरामन, गणेश और गुरु ने रुद्र मंत्रों का पाठ किया। मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में आश्रम समिति के अध्यक्ष एस. सुब्रमण्यम सहित राजन, एस. नटराजन, एस. सुरेश, गीता रमन, राधा सुरेश और शोभा नटराजन समेत समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। भगवान शिव के अन्नाभिषेक और रुद्र पाठ के माध्यम से श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की।


