
लाभुकों की सुविधा को देखते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के सभी टीका केंद्रों में वॉक इन मोड में टीकाकरण की सुविधा, शहरी क्षेत्र में कीनन स्टेडियम को छोड़कर अन्य सभी में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग का भी दिया जा रहा विकल्प
JAMSHEDPUR


पूर्वी सिंहभूम जिला में रविवार को शहर में 21 व ग्रामीण क्षेत्र के 128 सेंटर पर कोविड टीकाकरण किया जाना है। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने बताया कि लाभुकों की सुविधा को देखते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी सेंटर में वॉक इन मोड में टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। शहर में सिर्फ कीनन स्टेडियम को छोड़कर अन्य सभी सेंटर में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग से भी टीकाकरण की सुविधा रहेगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिनलोगों ने अब तक कोविड वैक्सीन नहीं लिया है वे अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर जल्द से जल्द टीकाकरण करायें। दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि त्यौहार के दौरान लोग घर से बाहर निकलते हैं तो कोरोना संक्रमण का खतरा कम से कम रहे। उन्होंने लाभुकों से अपील करते हुए कहा कि टीका केंद्रों पर अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए कतारबद्ध होकर टीका लें ताकि विधि व्यवस्था के संधारण में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो । मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें तथा नियमित अंतराल में अपने हाथों को सैनिटाइज करें ताकि कोरोना संक्रमण से सभी सुरक्षित रहें।
————————-
★ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए आज रात 9 बजे स्लॉट खोले जाएंगे।

