JAMSHEDPUR
जिला के वरीय पदाधिकारी श्रीमती ज्योत्सना सिंह ए0ई0पी0 निर्देशक जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम ,तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खलखो के द्वारा धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत जोगीसोल पंचायत का क्षेत्र भ्रमण किया गया। जिसमें मनरेगा से संबंधित योजनाओं में से आम बागवानी, तालाबऔर तीन आंगनबाड़ी एवं जल मीनारों का निरीक्षण किया गया। तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए l इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्री राखल चंद्रपाल,रोजगार सेवक तथा पंचायत सचिव एवं अन्य मौजूद रहे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा मतदान से संबंधित पंचायत सचिव प्रखंड समन्वयक के साथ बैठक किया गया।
आज धालभूमगढ़ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खलखो के द्वारा मतदान से संबंधित प्रखंड कार्यालय में बैठक किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा कर्मियों को मतदान केंद्र से संबंधित क्लेरिफिकेशन एवं मतदान केंद्र की स्थिति जिसमें इलेक्ट्रिसिटी, जल इत्यादि की स्थिति से संबंधित जानकारी ली गई तथा जिसमें कोई त्रुटि हो उसे जल्द से जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी पंचायत सेवक प्रखंड समन्वयक एवं उपस्थित थे।
