जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड के गड़ा पंचायत की ऊर्जा महिला ग्राम संगठन की महिलाअों ने अाज सावन महोत्सव का अायोजन किया. जिसमें स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली 40 महिलाएं शामिल हुए. इस दौरान महिलाअों की अोर से रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, सावन क्वीन प्रतियोगिता का अायोजन किया गया. जिसमें समूह की महिलाअों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीलिमा पात्रों, द्वितीय स्थान इंदु देवी तथा तृतीय स्थान रेखा राव रहीं. इसी तरह सावन क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुराधा देवी, द्वितीय स्थान शोभा देवी तथा तृतीय स्थान पर सुजाता शर्मा रही. महोत्सव में मुख्य अतिथि क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य विश्वजीत भगत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा पावर सीएसअार की शकुंतला गोडसोर, सुमन बेंगरा, मौजूद थे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रानी मिश्रा, सुमन देवगम, हेमंती, सरस्वती हेम्ब्रम, सीसी मंजूरी माहिती मौजूद थी.
