
विधायक सरयू राय के प्रयास से पूर्वी विधानसभा की गलियाँ और मौहल्ले सोलार सट्रीट लाइट की रौशनी से चौंक चौबंद होने लगी है. बरमामाइंस क्षेत्र में भाजमो के सहसंयोजक दुर्गा राव के नेतृत्व में लाइट अधिष्ठापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

jamshedpur
पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के गलियाँ और मोहल्लो में विधायक सरयू राय के प्रयास से निर्बाध रौशनी प्राप्त हो रही हैं. अब विद्युत कटौती से अंधकार की चिंता से क्षेत्र की जनता मुक्त हो रही है.
भाजमो जिला के पदाधिकारी, विद्युत विभाग के प्रतिनिधि पी विजय राव और मंडलों के पदाधिकारी के द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन कि योजना को सफलतापूर्वक धड़ातल पर उतरने के लिए दिन रात क्षेत्र भ्रमण कर कार्य का जायजा लिया जा रहा है. इसी कड़ी में बर्मामाइंस क्षेत्र में भी सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन युद्धस्तर पर किया जा रहा है. भाजमो पूर्वी विधानसभा के सह संयोजक दुर्गा राव बरमामाइंस क्षेत्र में इ अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से भाजमो जुगसलाई विधानसभा मीडिया प्रभारी शंभू झा, बर्मामाइंस मंडल सचिव रविंद्र ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे.

