क़ॉग्रेस के वरिष्ठ नेता सैय्यद अब्बास रिजवी ‘छब्बन’ (69) का गुरुवार दोपहर एक बजे के करीब निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस कदमा शास्त्रीनगर के ब्लॉक नबंर-2 स्थित अपने आवास में ली। वे पिछले दो वर्षो से मधुमेह समेत कई बीमारियों से जुझ रहे थे।वे अपने आवास पर ही रहकर इलाज करवा रहे थे।वह अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री का भरा –पुरा परिवार छोड़ कर गए।गुरुवार की रात दस बजे के करीब उनका पार्थिव शरीर बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय(पार्टी कार्यालय) लाया गया।जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धाजंली अर्पित की।इसके बाद देर रात धातकीडीह कब्रिस्तान में देर रात उन्हें सुर्पुद- ए- खाक कर दिया गया।वही उनके निधन पर तिलक पुस्तकालय के पार्टी कार्यालय का क़ॉग्रेस का झंडा तीन दिनों तक झुका रहेगा।
पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने एसआर रिजवी छगन के निधन पर अपनी संवेदना जताई।
स्वर्गीय एसआरए रिजवी छ ब्बन के निधन पर अपनी संवेदना जताते हुए पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह जी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय छब्बन राजनीतिक विरासत को बढ़ाने में और जन समस्याओं को निर्भीकता पूर्ण उठाने में अहम भूमिका निभाते थे, उनके निधन से जमशेदपुर की राजनीति के एक युग का अंत हो गया।
आज कदमा शास्त्री नगर स्थित स्वर्गीय छब्बन के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अरविंद कुमार सिंह के साथ जगदीश नारायण चौबे ,समरेंद्र तिवारी संजय यादव आदि नेतागण शामिल थे।
कांग्रेस के लिए समर्पित नेता के निधन से पार्टी बहुत मर्माहत है- राकेश तिवारी
वही झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान के प्रवक्ता एवं बोकारो जिला के कोऑर्डिनेटर राकेश तिवारी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एसआर रिजवी छबबन के निधन पर गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा की जीवन पर्यंत कांग्रेस के लिए समर्पित नेता के निधन से पार्टी बहुत मर्माहत है कोल्हान के सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है जिला कांग्रेस उनके सम्मान में उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा प्रदान कर उन्हें सलामी देगा सम्मान देगा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता समेत पार्टी के कई नेताओं ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की है
एसआरए रिजवी छब्बन का निधन अपूर्णीय क्षति
जमशेदपुर। झारखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एसआरए रिजवी छब्बन के निधन पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनका निधन कोल्हान की राजनीति में एक अपूर्णीय क्षति है। छब्बन जी अपने समय के एक प्रखर व तेज तर्रार नेता रहें है। छब्बन जी एक क्रांतिकारी नेता थे। राकेश साहू ने कहा कि छब्बन जी की लोकप्रियता सिर्फ कांग्रेस पार्टी में नहीं बल्कि हर दल के लोगों के बीच थी।