
जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर द्धारा शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 40 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।
मौके पर उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि डीजी आरटीएन प्रतिम बनर्जी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, यह दूसरे के जीवन को बचाने में काम आता हैं। जमशेदपुर ब्लड बैंक में आयोजित हुए इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष मधुमिता संतरा, सुखदेव सिंह, अरुणा तनेजा, राम मूर्ति, डॉ. जौहरी, मोना बहादुर, नलिनी राममूर्ति, रतन जगन्नाथ समेत अर्का जैन विश्वविद्यालय के रोटारक्टरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया



