JAMSHEDPUR
सोमवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह
लोकप्रिय पूर्व मंत्री श्री रामचन्द्र सहिस ने सावन माह के अंतिम सोमवारी के उपलक्ष्य में गोविंदपुर अमलतास विकास परिषद द्वारा आयोजित आरती संध्या सह भोग वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव का पूजा अर्चना किये और अपने साथ साथ क्षेत्र रकी जनता के लिए आशिर्वाद मांगा तथा भोग ग्रहण किया।
मौके पर अमलताश विकाश परिषद के अध्यक्ष किरण कुमार सिंह, सचिव मुकेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह एंव सक्रिय सदस्य संतोष भगत , दिपक झा ,धीरज लाल शर्मा , के के सिंह, बबलू , हिमांशु, शशि भूषण तिवारी आदि मौजूद थे।
साथ ही साथ आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ,प्रवक्ता अप्पू तिवारी , शैलेश सिंह, संभू सरण ,संतोष सिंह, सुजीत शर्मा, धर्मवीर सिंह तथा पार्टी के सभी नेतागण मौजूद थे।
