
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव राकेश साहू ने प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की दावेदारी की हैं। इस संबंध में काशीडीह निवासी राकेश साहू ने रविवार को नयी दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, भारतीय युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लारु और युवा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी इमरान अली से मिले। बीवी श्रीनिवास ने राकेश साहू से संगठन से संबंधित मुददे पर चर्चा की और प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ने के लिए पैनल में नाम शामिल किया। यह जानकारी राकेश साहू ने देते हुए आगे बताया कि झारखंड के हर जिलों से मिलाकर दो दर्जन से अधिक लोग प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे हैं।



