Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR-ओलिंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन : रघुवर
Breaking News

JAMSHEDPUR-ओलिंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन : रघुवर

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 5, 2021Updated:August 5, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए निकाली गयी साइकिल रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भी।

जमशेदपुर । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भारतीय खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए निकाली गयी साइकिल रैली को झंड़ा दिखाकर रवाना करने के पूर्व कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में भारत के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह साइकिल रैली पूर्व मुख्यमंत्री के एग्रिको स्थित आवास से गुरुवार की सुबह निकाली गयी।  जमशेदपुर महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित यह रैली एग्रिको से सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर पहुंचने के बाद संपन्न हुई।
पूर्व मुख्यमंत्री ने ओलिंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय खिलाडिय़ों के प्रदर्शन में हमारी बेटियों ने तीन पदक लेकर एक बार फिर साबित किया कि वे किसी तरह से किसी से कम नहीं है। ऐसा लगता है जैसे पूरे भारत की बेटियों ने देश का नाम रौशन करने की बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि पदक तालिका में चार पदक मिले हैं। लेकिन यह भी सही है, विदेशियों की तुलना में हमारी व्यवस्था, सुविधा कम होने के बावजूद भारत के खिलाडिय़ों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी आशा-अपेक्षाएं तो बहुत होती है, लेकिन ओलिंपिक में जो खेलने के लिए गए हैं, उन खिलाडिय़ों का हौसला बुलंद करना भी हम देशवासियों का कर्तव्य है। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत आज जमशेदपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक सफल आयोजन किया है। हमारा मानना है कि हम जहां भी रहें, अपने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते रहें।
उन्होंने अपने संबोधन में खिलाडिय़ों के कठिन परिश्रम की चर्चा करते हुए कहा कि खिलाड़ी रातों-रात नहीं बनते, एक बड़ी तपस्या के साथ बनते हैं। जीत और हार तो महत्वपूर्ण है, लेकिन साथ-साथ इस खेल तक पहुंचना इससे ज्यादा महत्वपूर्ण है। एक सौ पैंतीस करोड़ देशवासी तथा 65 प्रतिशत युवा जनसंख्या वाला देश खेल की दुनिया में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए हम सभी ओलिंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को शुभकामना देते हैं।
साइकिल रैली में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। युवा हाथों में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय एवं चेयर्स फॉर इंडिया के नारे लगा रहे थे। रैली के बाद खिलाडिय़ों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

कांस्य पदक जीतने पर हॉकी की पुरुष टीम को रघुवर ने दी बधाई।
जमशेदपुर । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने टोक्यो में आयोजित ओलिंपिक में भारतीय हॉकी के पुरुष टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जिन्होंने 1928 में, 1932 में और 1936 में ओलिंपिक खेलों में भारत को हॉकी का स्वर्ण पदक दिलायी थी उन्हीं से प्रेरणा लेकर भारतीय हॉकी दल ने मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया। आज भारत के हॉकी खिलाडिय़ों ने खेल की दुनिया में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो काबिले तारीफ है।

इस साइकिल रैली में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह, निशांत सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, सुधांशु ओझा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, सूरज कुमार, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता, मनीष पांडेय, नीरज मिश्रा, स्वर्ण सिंह, एकबाल सिंह बॉबी, लक्खी दास, उमेश राव, सूरज कुमार, सुमीत श्रीवास्तव, शशि यादव, प्रकाश दूबे, अजीत कुमार, गणेश सरदार, राज मिश्रा, रोहित अग्रवाल, अमित सिंह, समर झा, अंकित पांडेय, शशांक शेखर, बिशु सिंह, ओमी सिंह, रितेश सिंह, रवि सिंह, अभिषेक डे, मोंटी अग्रवाल, उपेंद्र गिरि, सोनू सिंह, मनोज तिवारी, नीरज राष्ट्रवादी, सन्नी संघी, सतीश शर्मा, सौरव कुमार समेत जिला कार्यसमिति समिति सदस्य एवं विभिन्न मंडलों से आये युवा कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :मानगो नगर निगम चुनाव, बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मेयर दौड़ में की एंट्री

December 9, 2025

East Central Railway :धनबाद से चंडीगढ़, गोरखपुर, LTT और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन विस्तारित

December 9, 2025

Jharkhand News ;हेलो महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ: नया ट्रेंडसेटर एक्सयूवी700 की विरासत को आगे बढ़ाने को तैयार, वर्ल्ड प्रीमियर 5 जनवरी 2026 को

December 9, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.