जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सोमवार को सोनारी चित्रगुप्त भवन में होने वाले जिला कार्यसमिति बैठक के मद्देनजर सभी तैयारियां रविवार देर शाम पूर्ण कर ली गयी है। जिलाध्यक्ष गूँजन यादव की देखरेख में सोनारी जाने वाले चौक-चौराहों एवं कार्यक्रम स्थल को पार्टी के ध्वज व बैनर से सजाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने बताया कि जिला कार्यसमिति की बैठक हेतु सभी अपेक्षित सदस्यों को पत्र/ कॉल के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। बैठक में भाजपा प्रदेश के पूर्व महामंत्री सह प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू समेत प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा व अन्य प्रमुख नेतागण कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक सेमि वर्चुअल मोड में होगी। जहाँ कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए केवल प्रमुख कार्यकर्ता बैठक स्थल में रहेंगे। अधिकतर सदस्य ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपनें अपनें घरों से जुड़ेंगे।
