पेट्रोल की कीमतें दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही हैं और ऊपर से मंहगाई ने भी कमर तोड़ रखी है। मध्यम वर्गीय आम आदमी अभी इससे संघर्ष कर ही रहा था की पेट्रोल चोरों ने रही सही कसर भी निकालनी शुरू कर दी।
जमशेदपुर में विशेषकर साकची क्षेत्र में ठीक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति दफ्तर के नाक के नीचे सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) कार्यालय के समीप पार्किंग में खड़ी दुपहिया वाहनों को चोर अपना शिकार बना रहे हैं। और यह भी गौर किया गया है की अक्सर वहां नशेड़ियों का जमावाड़ा लगा रहता है।
एक कंपनी के कर्मचारी ने बताया की वे यहाँ से कंपनी के लिए बस पकड़ने से पहले अपनी मोटरसाइकिल वहीँ पार्क करते हैं और शाम को फिर यहीं से मोटरसाइकिल लेकर घर चले जाते हैं। परन्तु पिछले शनिवार चोरों ने पार्किंग से उनकी गाड़ी से सारा पेट्रोल चुरा लिया उन्हें मजबूरन गाड़ी को धक्का लगाकर पेट्रोल पंप तक ले जाना पड़ा। बाद में पता चला की यह कोई पहली घटना नहीं इससे पूर्व भी नशेड़ी चोर कई बार घटना को अंजाम दे चुके हैं।
गौरतलब है की पेट्रोल चोरी की घटना साकची में उजागर हुई है, न जाने जमशेदपुर में चोर और कहाँ-कहाँ मध्यम वर्गीय आम आदमी को दाद में खुजली दे रहे होंगे। कोरोना काल में जिला प्रशासन के लिए यह बड़ी चुनौती होगी कि वे किस तरह इन चोरों से निबटें।
