
जमशेदपुर।
इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के छोटे भाई सह शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी और इनसाइड झारखंड न्यूज चैनल के निदेशक स्वर्गीय प्रवीण सिंह की याद में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के द्रारा आयोजित रक्तदान शिविर आदित्यपुर के पान दुकान चौक स्थित भगवती एन्क्लेव प्रांगण में स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 9 बजे से शाम के पांच बजे तक चला। इस रक्तदान शिविर में करीब 720 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
रक्तदान शिविर का उदघाटन जुगसलाई के विधायक मंगल कांलिदी, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, सरायकेला – खरसावा जिला के सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार और सिहभूम चैंबर ऑफ क़ॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव ने सयुक्तरुप से किया।
उदघाटन के बाद अपने संबोधन में जुगसलाई के विधायक मंगलकांलिदी ने कहा प्रवीण सिंह कोरोना काल में हमें छोड़ गए, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान सशक्त माध्यम है । भाई प्रवीण सिंह की याद में गया रक्तदान शिविर का आयोजन करना काबिलेतारिफ है। उन्होंने अपने भाषण में स्वर्गीय प्रवीण सिंह के समाजसेवा में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए याद भी किया। उन्होनें कहा कि स्वर्गीय प्रवीण सिंह ऐसे व्यक्ति थे कि कोल्हान में हर इलाके में उनकी पहचान थी। उन्होंने कहा कि वे लोगो के दुख सूख में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे।
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खऱसावा के विधायक दशरथ गागराई ने कहा है कि प्रवीण सिंह की याद में मित्रता दिवस पर रक्तदान आयोजन करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।श्री गागराई ने कहा कि वे सचमुच में गरीबों से मित्रता रखने वाले व्यक्ति थे।उनकी
इस दौरान विशिष्ट अतिथि जुगसलाई के जेएमएम विधायक और पार्टी के सचेतक मंगल सिंह कालिंदी ने कहा कि प्रवीण सिंह कोरोना काल में हमें छोड़ गए, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान सशक्त माध्यम है। रक्तदान शिविर में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव सिंह उर्फ टुन्नू चौधरी, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महासचिव आर.के सिंह, सरायकेला-खरसावाँ जिला के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, डॉ वीणा सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ए.के. श्रीवास्तव, चंदन सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने की। मौके पर नर्सेस और स्वास्थ्यकर्मी को मेडिकल किट और सफाईकर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में 720 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
शिविर के आयोजक और प्रवीण स्मृति सेवा संस्था के संरक्षक पूर्व विधायक अरविन्द सिंह ने बताया कि प्रवीण की कमी हमेशा रहेगी। वे न सिर्फ हमारे परिवार के नींव थे बल्कि हर मुसीबत और सुख-दुःख में जनता के साथ हमेशा खड़े रहते थे। उनके दिखाए सामाजिक कार्यों को संस्था आगे भी जारी रखेगी।

रक्तदान शिविर का सफल बनाने मे स्वर्गीय प्रवीण सिंह के अग्रज नवीन सिंह, अनूज विनायक सिंह,जय सिंह, हर्ष सिंह, अकूंर सिह और परिवार के सभी सदस्यगण, प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था से जुड़े सभी सदस्यगण और स्वर्गीय प्रवीण सिंहं के मित्रों की अहम भूमिका रही।



