
जमशेदपुर।
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण सोमवार से खुल रहे स्कूलों पर रोक लगा अॉनलाईन माध्यम से शिक्षा देने कि आदेश देने की मांग के संबंध में।
जमशेदपुर।
जमशेदपुर अभिभावक संघ ने कोरोना के बढते मामले को देखते हुए एक बार फिर स्कूलों मे ऑन लाइन क्लास करने की मांग की है।इसको लेकर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन मे लिखा गया है कि झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के साथ ही पूरे झारखंड राज्य में जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है वह कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति बना रही है। शनिवार(01/01/2022) को ही जिला में कुल 123 नए संक्रमित मिले वहीं झारखंड राज्य में शनिवार (01/01/2022) को कुल 1007 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं शुक्रवार को 753 मरीज मिले थे यानि एक दिन में 34% मरीज बढ़ गए। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केन्द्र सरकार भी चिंतित हैं।
ऐसे में स्कूलों में अॉफलाइन क्लास को बन्द करने को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश अबतक जारी नहीं हुए हैं। वहीं सर्दी की छुट्टियों के बाद सोमवार(03/01/2022)
से शहर के निजी व सरकारी स्कूल खुल रहे हैं जिसमें क्लास 6 से बारहवीं तक के छात्रों को स्कूल जाना होगा पर कोरोना के बढ़ते संक्रमण से अभिभावक चिंतित हैं साथ ही संशय में भी है कि अपने बच्चे को स्कूल भेजे या नहीं और वैसे भी स्कूल खुलते भी है तो क्लास में छात्रों की उपस्थिति कम ही रहने की आशंका है।
जमशेदपुर अभिभावक संघ उपरोक्त सभी बातों को ध्यान में रख सादर मांग करता है कि स्कूलों में चल रहे सीनियर क्लास को बन्द कर उन्हें भी अॉनलाईन माध्यम से क्लास शुरू करने को लेकर स्पष्ट निर्देश देने की कृपा करें।


