जमशेदपुर
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनके जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह द्वारा बिरसानगर जोन नंबर 4 तथा बिरसानगर जोन नं. 6 में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ये दोनों ट्रांसफाॅर्मर विगत कुछ दिनों से खराब खराब पड़े थेा। ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के कारण वहाँ के निवासियों को काफी कठिनाई हो रही थी। भाजमो के बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव तथा स्थानीय कार्यकार्ताओं ने इसकी जानकारी विधायक सरयू राय को दी थी। नया ट्रांसफाॅर्मर लग जाने से बिरसानगर के लोगों में काफी हर्ष है। इसके लिए भाजमो कार्यकर्ता जीतेंद्र कुमार उर्फ जीतू, विष्णु नाग, नारायण साहु, प्रेम रंजन घोष, हरजीत सिंह, गोपाल लोहार, गुरु सिंह सहित कई लोगों ने विधायक सरयू राय के प्रति आभार प्रकट किया है।
