JAMSHEDPUR। मानगो संकोसाई रामनगर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला शर्मा के देखरेख में वृद्धा पेंशन लोगों को आसानी से मिले कहीं भटकना ना पड़े इसके लिए कैंप लगाकर बुजुर्ग महिलाओं का फॉर्म भरवाया गया । यह वैसे ही महिलाएं थी जिसका उम्र 60 वर्ष से अधिक था साथ ही वृद्धा पेंशन लेने का इन्हें किसी प्रकार की तकनीकी जानकारी नहीं थी । 30 महिलाओं का फॉर्म शिविर में भरवाया गया । शिविर में मुख्य रूप से विकास सिंह, सुशीला शर्मा, राजेश साहू, सुशील शर्मा, दुर्गा दत्ता, उमाशंकर मंडल, संजीव पांडे, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा,बेबी देवी, उषा देवी, मंजू देवी, रुकमणी देवी, किस्मती देवी , मुख्य रूप से उपस्थित थी।
