Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:बिद्युत बरण महतो ने जमशेदपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में लगातार तीसरी बार दाखिल किया नामांकन
Breaking News

Jamshedpur News:बिद्युत बरण महतो ने जमशेदपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में लगातार तीसरी बार दाखिल किया नामांकन

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 30, 2024Updated:April 30, 2024No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 बिद्युत बरण महतो ने जमशेदपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में लगातार तीसरी बार दाखिल किया नामांकन, नामांकन सभा में उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत कई नेतागण हुए शामिल।

 

● नामांकन सभा में एनडीए ने दिखाई एकजुटता, पांच लाख से अधिक मतों से बिद्युत बरण महतो को जिताने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प।

जमशेदपुर। बिद्युत बरण महतो ने मंगलवार को जमशेदपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जनजातीय एवं कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, आजसू के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत कई बड़े नेतागण मौजूद रहे। इससे पहले, साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में बिद्युत बरण महतो के नामांकन सभा में जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा के चालीस मंडल क्षेत्र से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। इस दौरान एनडीए घटक दल के तमाम बड़े नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन सभा के दौरान उमड़े जनसैलाब को देखते हुए भाजपा के कार्यकर्ता पूरे उत्साह से लबरेज दिखे। सभी का कहना था कि लोकसभा चुनाव में इस बार बिद्युत बरण महतो कम से कम 5 लाख वोटों से जीत दर्ज करेंगे और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे। नामांकन सभा के दौरान जमशेदपुर लोकसभा के सह प्रभारी मुरलीधर केडिया, लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, सह संयोजक एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, सह संयोजक अनिल सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, पुर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव समेत आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह एवं लोजपा के प्रदेश सचिव सुमन शर्मा एवं भाजपा के कई वरीय नेताओं के संग जमशेदपुर महानगर एवं पुर्वी सिंहभूम जिला के सभी प्रमुख नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नामांकन सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत माता की जय, जय श्री राम के नारे एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ जमशेदपुर सहित झारखंड के सभी 14 सीटों पर भाजपा एवं एनडीए की जीत का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए के कार्यालय में देश में दो ही तरह की खबरें सुर्खियों में रहती थी। एक तो घोटालों की खबर और दूसरा देश के विभिन्न क्षेत्रों में बम धमाकों की खबर। कांग्रेस के कार्यकाल में करीब 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों की खबर मिलती थी तो वहीं देश के खस्ताहाल आर्थिक स्तिथि के बीच देश के आर्थिक राजधानी में आतंकी हमले एवं बम धमाकों की खबरें सुर्खियों में रहती थी। परंतु आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की तरक्की और उन्नति की खबरें देखने को मिल रही है। तो वहीं, देश आज राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ आंतरिक सुरक्षा के साथ सीमा सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रही है। आज भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के साथ विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का है।

उन्होंने कहा कि 2014 के पहले अयोध्या में राम मंदिर, जयपुर में हनुमान मंदिर, आर्थिक राजधानी मुंबई में, बैंगलोर में, पुणे समेत देश के कई कोनों में आतंकी घटनाएं होती थी और देश के सैनिक के सिर काटकर दुश्मन देश पाकिस्तान ले जाता था। 2014 के पहले देश की सेना के हाथ बाँध कर रखी जाती थी। चाहे सामने चीन हो , पाकिस्तान हो या हमारे कारण अस्तित्व में आया बांग्लादेश, वो भी हमें आंख दिखाते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत इक्षाशक्ति के कारण आज परिस्थितियां बदली है। आज देश शांतिपूर्ण माहौल में विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। आज आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वालों को उनके घर में घुस कर जवाब दिया जाता है। ये आपके वोट की ताकत से संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में करोड़ों लोगों को घर एवं बिजली कनेक्शन, 11 करोड़ लोगों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, 12 करोड़ लोगों को इज्जत घर, 40 करोड़ लोगों का बैंक एकाउंट, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, तीन करोड़ पक्के मकान, करोड़ों घरो में पीने का पानी पहुंचाने का काम मोदी जी की सरकार ने सफलतापूर्वक किया है। 25 करोड़ लोगों को गरीब रेखा से बाहर निकालकर पूरे देश की आंतरिक एवं बाह्य सीमा रेखा भी सुरक्षित की गई है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने झारखंड की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार विकास विरोधी एवं भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त है। झामुमो-कांग्रेस और राजद की स्वार्थी गठबंधन सरकार जनता के मुद्दों और उनके हितों को भूलकर सिर्फ अपनी झोली भरने में व्यस्त है। झारखंड की गठबंधन सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार के नित नए कीर्तिमान ने झारखंड को पूरे देश में शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव सिर्फ भारत का चुनाव नही है बल्कि पूरे विश्व का नेतृत्व करने के लिए अगले 100 साल की रूपरेखा तय करने वाला चुनाव है। अबकी पार 400 पार के संकल्प के साथ 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को सिद्ध करने के लिए इस यज्ञ में अपनी वोटों की आहुति एवं अपना बहुमूल्य आशीर्वाद और समर्थन
भाजपा के उम्मीदवार एवं जनप्रिय प्रतिनिधि बिद्युत बरण महतो को दीजिए।

वहीं, केंद्रीय जनजाति एवं कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने जनसभा में विद्युत वरण महतो को वोट देकर तीसरी बार सांसद बनाने एवं नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में सिर्फ राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त नही हुआ बल्कि रामराज्य लाने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। मोदी जी की सरकार लोगों के जीवन को खुशहाल एवं मजबूत बनाकर विकसित, समृद्ध और सशक्त भारत के साथ देश को विश्वगुरु बनाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की रूप में नही बल्कि जनता के बीच रहकर प्रधानसेवक के रूप में कार्य किया है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर अखंड भारत के सपने को पूरा करने के साथ सामाजिक न्याय का अधिकार जम्मू कश्मीर के लोगों को दिया। बीते दस वर्षों में देश का किसान समृद्ध और खुशहाल हुआ है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि एक ओर जहां देश में कांग्रेस ने विपक्षी पार्टियों के सहयोग से सिर्फ सत्ता सुख के लिए सरकार बनाई। तो वहीं, नरेंद्र मोदी ने नव राष्ट्र निर्माण के लिए सरकार बनाई है। हर घर नल से जल योजना लाकर हर घर मे पानी पहुँचाने का काम किया है। जनजाति कल्याण मंत्रालय द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनजाति समाज के आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां लोगों के बीच संविधान बदलने का भ्रम और झूठ फैलाने में लगे हैं। मैं आप सबसे कहना चाहता हूं कि संविधान कोई कपड़ा का टुकड़ा नही है, जिसे कोई बदल दें। हमारा 400 पार का नारा भारत की मजबूती के लिए है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्य कुशलता और पुरुषार्थ से बिद्युत बरण महतो इस बार पांच लाख से अधिक मतों से प्रचंड जीत हासिल करेंगे।

जमशेदपुर के निवर्तमान सांसद बिद्युत बरण महतो ने नामांकन सभा के दौरान भीषण गर्मी और तपती धूप में अपना आशीर्वाद और समर्थन देने आए जमशेदपुर की जनता और भाजपा, आजसू, लोजपा एवं जेडीयू कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि नामांकन सभा में उमड़े कार्यकर्ताओं के जनसैलाब से इंडी गठबंधन के नेताओं की नींद आज से उड़ जाएगी। बिद्युत बरण महतो ने पिछले दस वर्षों में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में किये गए विकास कार्यों और उपलब्धि की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पार्टी के पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों पर चलकर देश को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मंत्र को चरितार्थ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, प्रधानमंत्री सड़क योजना, सौभाग्य योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत अनेकों योजना 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए है। बिद्युत महतो ने झारखंड की झामुमो-कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अनेकों बार उन्होंने चांडिल डैम से जमशेदपुर लोकसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन से सिंचाई के लिए आग्रह किया। परंतु झारखंड सरकार की उदासीनता के कारण उन्होंने सर्वे कराकर रिपोर्ट केंद्र सरकार को नही भेजा जिससे यह कार्य पूरा नही हो पाया। बिद्युत बरण महतो ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा में जो कार्य रह गए हैं, उनको पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।।

वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि जमशेदपुर की जनता और कार्यकर्ताओं ने इस बार 5 लाख से अधिक मतों से बिद्युत बरण महतो को जिताने और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार को सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि चुनाव से पहले और साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक सरकार सिर्फ आश्वासन के भरोसे प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रही है। पूरे राज्य में विकास के कार्य ठप्प है। प्रदेश में खनिज सम्पदाओं की खुली लूट मची है। सत्ता के संरक्षण में अवैध बालू खनन, खनिज संपदा की लूट और जंगल की अवैध कटाई पिछले साढ़े चार सालों से जारी है। उन्होंने कहा की खनिज संपदा को पहले अंग्रेजों ने जी भर कर लूटा और अब झारखंड में गठबंधन सरकार और उनके खास अधिकारी दोनों हाथों से लूट रहे हैं। जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड की जनता लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार का सूपड़ा साफ कर देगी।

सभा के दौरान मंच संचालन जमशेदपुर लोकसभा के सह संयोजक लक्ष्मण टुडू, स्वागत संबोधन भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव ने किया।

नामांकन सभा के दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पद्मश्री जमुना टुडू, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, कल्याणी शरण, पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह, मुचिराम बाउरी, लखन मार्डी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, दिनेश कुमार, दिनेश साव, नीरज सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, कुलवंत सिंह बंटी, रीता मिश्रा, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, इंदरजीत सिंह, सारथी महतो, उषा महतो, कुसुम पूर्ति, संजीव कुमार, सुभाष सिंह, दिव्यानि मुर्मू, रमेश हांसदा, अमित सिंह उर्फ बौबी सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, मनोज राम, संजीव सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, विजय तिवारी, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद नेसार, राजीव रंजन सिंह, शिवशंकर सिंह, विजय सिंह, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप मुखर्जी, निशांत कुमार, अमरजीत सिंह राजा, मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, अमरदीप शर्मा, राहुल पांडेय, मुकेश भकत, दिलीप पोराण, विमल कालिंदी, तुषार कांति पातर, शतदल महतो, पुलक ज्ञातात, आशीष महापात्र, राजकुमार कर, बाघराय मार्डी, बेहुला नायक, अभिमन्यु सिंह, एम एल राव, मिथिलेश साव, रॉकी सिंह, प्रीति सिन्हा, राजपति देवी, लकी सिंह, रेणु झा, रीना चौधरी, सुशील पांडेय, तन्मय झा, शशांक शेखर, कुमार अभिषेक, पप्पू उपाध्याय, अशोक सामंत, बंटी सिंह, सुबोध झा, अमित सिंह, अमर सिंह, संजीत चौरसिया, गणेश मुंडा, नवजोत सिंह सोहल, राहुल तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, मॉन्टी अग्रवाल, अभिषेक डे, महावीर सिंह, समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, सराही गई राज्य की योजनाएं

July 30, 2025

Jamshedpur News :नैक की तैयारी में जुटा कोल्हान विश्वविद्यालय

July 30, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :शिरडी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पे सवाली,रामनगर साईं मंदिर का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

July 30, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.