

जमशेदपुर.
जैसा कि पिछले दिनों जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जदयू – भाजमा के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी और पटना जाकर बिहार के मुख्य मंत्री से मुलाकात की थी,तब से कयास लगाए जा रहे थे कि कुछ नया होगा.आज जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी कि सरयू राय ने जदयू ज्वाइन कर लिया है.उन्होंने तस्वीरें भी लगाईं हैं.
उन्होंने लिखा–
जदयू परिवार में आपका स्वागत है!
झारखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री, जमशेदपुर पूर्वी के माननीय विधायक सरयू राय जी को जदयू की सदस्यता दिलाई।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी के साथ उनका पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत संबंध रहा है। मुझे विश्वास है, @roysaryu जी के आने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री एवं जदयू के झारखंड प्रदेश प्रभारी @AshokChoudhaary जी, माननीय मंत्री @Shrawon_Nalanda जी, माननीय राज्यसभा सांसद सह जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो जी, माननीय विधान पार्षद संजय गांधी जी और प्रदेश महासचिव मनीष कुमार जी मौजूद थे।
राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले सरयू राय के इस कदम का जमशेदपुर की राजनीति पर खासा असर पड़ेगा.सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एन डी एस की सहयोगी जदयू क्या जमशेदपुर पूर्वी की सीट खुद लेने की मांग करेगी.क्या भाजपा इसको लेकर सहज हो पाएगी? बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी से आहत होकर सरयू राय ने बतौर निर्दलीय विधायक चुनाव लड़कर भाजपा प्रत्याशी सह तत्कालीन मुख्य मंत्री रघुवर दास को हरा दिया था.रघुवर दास ने सरयू राय का टिकट उनकी परंपरागत सीट जमशेदपुर से काट दिया था जिसके बाद सरयू राय ने उनको चुनाव में पटखनी दे दी थी.


