
जमशेदपुर ।


बहुचर्चित एक सफल व्यवसाई सह समाजसेवी रहे साकची श्रीलेदर्स के स्वर्गीय आशीष डे जी के 72 वें जन्मदिन पर, सिर्फ और सिर्फ मानव सेवा को ही सर्वोपरि रखते हुए, धर्मपत्नी दोलन डे जी ने विगत टीम पीएसएफ के निखिल मंडल महाशय जी के आग्रह पर, दोलन डे जी के सहयोग से एक बड़ा अभियान लेकर, 11 फरवरी को स्वर्गीय आशीष डे जी के जन्मदिन के अवसर पर, सुदुरवर्ती गांव धेनगाम कोवाली पोटका के, जहां रह रहे लगभग 60 आदिवासी एवं सबर परिवार जो काफी दयनीय स्थिति में अपना जीवन यापन कर रहे हैं, पहली बार टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के पहल पर साकची श्रीलेदर्स परिवार, 60 परिवारों के लिए 1 महीने का राशन जिसमें ( चावल, मसूर दाल, चना दाल, सरसों तेल, सोयाबीन, लाल चना, नमक, चीनी, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मैच बक्स पैकेट, चाय पत्ती, मिल्क पाउडर, चूड़ा, गुड़, साबुन, आटा, सूजी, वेशन, बिस्किट, अंडा, टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, केंडल आदि शामिल ) एवं साथ ही साथ वहां निवास कर रहे लोगों के लिए गमछा एवं प्राथमिक सहायता हेतु जरुरत के वक्त ड्रेसिंग हो पाए ( सेबलोन, बैंडेज, गौज, बेटाडिन, लाल दवाई एवं साफ सफाई रखने हेतु फिनाइल ) एवं साथ ही साथ अन्य जरुरत के सामग्री के रुप में ब्रेड, चाकलेट, बिस्किट,भुजिया प्रदान किया गया. प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने यहां निवास कर रहे परिवारों का जीवन यापन को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया है. एवं महत्वपूर्ण कई औद्योगिक घराने के सहयोग से यहां का कायाकल्प करने का भी संकल्प आज प्रतिक संघर्ष फाउंडेशन ने लिया. आज प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के पहल पर जिस तरह से साकची श्रीलेदर्स परिवार ने मानव सेवा का एक मिसाल पेश किया. इसके लिए दोलन डे जी एवं परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करता है. साथ ही साथ आज के इस विशेष पावन दिन के शुभ अवसर पर स्वर्गीय आशीष डे जी को उन्हें उनके 72 वें जन्मदिन पर शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पण करता है प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन. इस पूरे कार्यक्रम को या कहे तो इतने बड़े अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया, निखिल मंडल, आल्पना भट्टाचार्य, अरिजीत सरकार, स्नेहा सरकार, दीपक कुमार मित्रा, भास्कर कुंडू, कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, किशोर साहू, कमल कुमार घोष, उत्तम कुमार गोराई, मनोरंजन गौड़, तपन चंदा, कमला चंदा, अनिल प्रसाद.


