Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
Breaking News

Jamshedpur News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 8, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर में बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में एक विशाल राजनीतिक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के सभी स्तरों पर तैयारियां जोरों पर हैं। इस सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कार्यक्रम के प्रभारी अभय सिंह, नंदजी प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी, और मोर्चा जिलाध्यक्षगण मुख्यरूप से शामिल हुए। बैठक में जनसभा की सफलता के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए और तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। इस दौरान सभा के आयोजन, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, और प्रचार अभियान को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गयी। जनसभा में आने वाले लोगों के लिए उचित पार्किंग, समय पर बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी, इंट्री गेट और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि सभा की सफलता के लिए पार्टी के सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता जुटें जिससे कि जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके। इसके लिए प्रचार-प्रसार अभियान को तेज कर लोगों को आमंत्रित करें।

वहीं, कार्यक्रम के प्रभारी नंदजी प्रसाद ने कहा कि जनसभा की सफलता में पार्टी के हर कार्यकर्ता की अहम भूमिका होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे लोगों को अधिक से अधिक संख्या में सभा में भागीदारी के लिए जुट जाएं। पीएम नरेंद्र मोदी का झारखंड से विशेष लगाव रहा है, कई योजनाओं की शुरूआत उन्होंने झारखंड और जमशेदपुर की धरती से की है। उनके तीसरे बार पीएम बनने के बाद पहले बार आगमन पर इसे ऐतिहासिक बनाना हम सभी का कर्तव्य है।

इस दौरान पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज सिंह, डॉ राजीव, आलोक ठाकुर, मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, योगेश मल्होत्रा, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, रीता मिश्रा, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, जिला पदाधिकारी में संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप बेसरा, राजीव कुमार सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, अखिलेश सिंह, संजीत चौरसिया, कौस्तव रॉय, बिनोद सिंह, उज्जवल सिंह, मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, मुचिराम बाउरी, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, रमेश बास्के, पोरेश मुखी व अन्य मौजूद रहे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में अंडरवाटर रोबोटिक्स और एफपीजीए पर दो राष्ट्रीय एफडीपी संपन्न

June 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :विश्व पर्यावरण दिवस पर अनूठी पहल: डी.बी.एम.एस. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किताबों से दूर, खेत-खलिहानों में जानी पर्यावरण की हकीकत

June 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर सिदगोड़ा टाउन हॉल में BLO का महाप्रशिक्षण, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

June 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.