
जमशेदपुर : अयोध्या में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्री राम लला उत्सव समिति की ओर से 21 जनवरी को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. उक्त जानकारी आज बिष्टुपुर हनुमान अखाड़ा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने दी.
उन्होंने बताया कि उक्त शोभायात्रा की शुभारंभ बिष्टुपुर हनुमान मंदिर से पूर्वान्ह 10 बजे होगी. यह शोभायात्रा बिष्टुपुर के मुख्य मार्गो से होते हुए गोपाल मैदान गोलचक्कर, कदमा रंकिनी मंदिर, कदमा बाजार, रामनगर चौक से होकर सोनारी प्रवेश करेगी एवं हवाई अड्डा चौक से होते हुए सोनारी राम मंदिर में संपन्न होगी. आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा में श्री राम परिवार की झांकी आकर्षण का केंद्र होगई. इसमें बतौर अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक सरयू राय, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा नेता अभय सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित शहर के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. इसमें शामिल होने के लिए आयोजकों ने ड्रेस कोड तय किया है. इसके तहत महिलाएं पीली या गेरुआ साड़ी तथा पुरुष पीले कुर्ते में रहेंगे. शोभा यात्रा में राम धुन बजाते हुए भक्त चलेंगे. संवाददाता सम्मेलन में अजय श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, ललन द्विवेदी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, भाजपा के कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, सुर रंजन राय , पप्पू गोस्वामी, बम भोला सिंह, टीटू दास, सन्नी सिंह,रुपेश झा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.




