Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:सांसद बिद्युत महतो ने पोटका, कोवाली, आसनबनी, सुंदरनगर, घाघीडीह एवं बागबेड़ा के विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा
Breaking News

Jamshedpur News:सांसद बिद्युत महतो ने पोटका, कोवाली, आसनबनी, सुंदरनगर, घाघीडीह एवं बागबेड़ा के विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 21, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

: सांसद बिद्युत महतो ने पोटका, कोवाली, आसनबनी, सुंदरनगर, घाघीडीह एवं बागबेड़ा के

जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो का जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में तूफानी जनसंपर्क लगातार जारी है। मंगलवार को सांसद बिद्युत महतो ने पोटका विधानसभा अंतर्गत कई मंडलों में सघन दौरा कर लोगों से आशीर्वाद और समर्थन मांगा। बिद्युत महतो ने पोटका, आसनबनी, कोवाली, सुंदरनगर, घाघीडीह एवं बागबेड़ा के कई क्षेत्रों में मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के संग जनसंपर्क अभियान चलाकर आशीर्वाद और समर्थन मांगा। इस दौरान सांसद बिद्युत महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा, महिलाओं, छात्राओं, दुकानदारों, मजदूरों के साथ समाज के अन्य वर्गों से मुलाक़ात कर भाजपा के पक्ष में समर्थन देने एवं भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा जिंदाबाद,’ ‘नरेंद्र मोदी एवं बिद्युत महतो जिंदाबाद’ के साथ ‘अबकी बार चार सौ पार’ का नारे के साथ केंद्र की मोदी सरकार एवं बिद्युत महतो के उपलब्धियों के पत्रक भेंटकर 25 मई को ईवीएम क्रमांक 2 पर बटन दबाकर बिद्युत महतो को विजयी बनाने का आग्रह किया।

इस दौरान सांसद बिद्युत महतो ने लोगों से 25 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और ईवीएम क्रम संख्या 2 पर बटन दबाकर भाजपा को समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोबाइल कनेक्टिविटी की पूर्वी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में घोर किल्लत थी। जिसके चलते यहां आम लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सहित अन्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। उन्होंने लोकसभा में इस मामले को उठाया गया एवं संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में बीएसएनल का टावर लगाया गया। अब ग्रामीणों को मोबाइल कनेक्टिविटी की कोई दिक्कत नहीं है। वे सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले रहे है। कहा कि 10 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख हाट बाजार एवं चौक-चौराहों पर लगभग 100 हाई मास्ट लाइट लगाये गये हैं। जिसका लाभ ग्रामीण, किसान, छोटे व्यापारी, सब्जी विक्रेता तथा राहगीर को मिल रहा है। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद के तौर पर अपने अब तक कार्यकाल में संसद में 1500 से भी अधिक सवाल उन्होंने किये। इसके साथ ही जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1,60,431 गैस कनेक्शन लाभुकों को प्रदान किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में 1600 से अधिक गांवों में बिजली पहुंचायी गयी एवं लगभग 2 विद्युत सब- स्टेशनों का निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।

बिद्युत महतो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है, उसे पूरा भी करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए उनके समुचित विकास की चिंता की है। नरेंद्र मोदी जी ने देश को सुरक्षित बनाया, समृद्ध बनाया, दुनिया में देश का मान बढ़ा। देश के तीर्थ स्थलों एवं मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाकर मोदी ने कश्मीर को देश की मुख्यधारा में शामिल किया। मोदी सरकार ने नक्सलवाद और आतंकवाद को खत्म कर देश को सुरक्षित बनाया। मोदी सरकार ने 80 करोड़ जरूरतमंद लोगों को मुफ्त अनाज देकर उनके जीवन में खुशहाली लाकर उनकी जीवनशैली को ऊपर उठाने का भी काम किया है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने 60 साल के लंबे शासन के बाद भी आज गरीबी दूर करने का नारा ही दे रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने झामुमो-कांग्रेस और राजद के झूठ और लूट वाली पॉलिटिक्स को देखा है। पिछले साढ़े चार साल में इन्होंने एक वादा भी पूरा नही किया है। जमशेदपुर की जनता ऐसे दलों पर दोबारा भरोसा कर अपना भविष्य खराब नही करेगी, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में मजबूत और विकासोन्मुख सरकार बनाएगी।

इस दौरान आसनबनी मंडल अध्यक्ष हलधर दास, पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप डे, कोवाली मंडल अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ सरदार, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बौबी, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह समेत मंडल के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:17 जून 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

June 17, 2026

RANCHI NEWS: BJP झारखंड ने जारी की प्रदेश मीडिया, सोशल मीडिया और प्रवक्ताओं की महा-सूची, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

June 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; जानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चलेःसरयू राय

June 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.