
जमशेदपुर। श्री राणीसती सत्संग समिति, जमशेदपुर द्धारा दो दिवसीय 24वां श्री मंगसीर नवमी महोत्सव आगामी माह 5 एवं 6 दिसम्बर (मंगलवार और बुधवार) को जुगसलाई में धूमधाम से मनाया जायेगा, जिसकी लगभग सभी तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। इस वर्ष का विशेष कार्यक्रम प्रथम दिन मंगलवार को दादी भागवत होगा जो जमशेदपुर की धरती पर पहली बार होने जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल (रिंगसिया) एवं मनीष केडिया ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि इस वर्ष भी दो दिन महोत्सव का आयोजन होने जा रहा हैं। पहले दिन मंगलवार 05 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से कलश शोभा यात्रा निकलेगी और दोपहर 02.30 बजे से दादी भागवत का कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन बुधवार 06 दिसम्बर को दोपहर 02.30 बजे से सामूहिक मंगल पाठ का आयोजन होगा। उन्होंने आगे बताया कि दादी भागवत कथा का पाठ करने के लिए मुुबई से सुदर्शन कुमार और सामूहिक मंगल पाठ का वाचन करने के लिए भगलपुर से रिया शर्मा को आमंत्रित किया गया हैं। यह धार्मिक कार्यक्रम रंगलाल मैरिज हाउस, डी कोस्टा रोड जुगसलाई मे होगा। कलश शोभा यात्रा एवं मंगल पाठ में शामिल होने के लिए कूपन लेने हेतु इच्छुक महिलाये समिति के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकती है। इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने के लिए श्री राणीसती सत्संग समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं।




