Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:जमशेदपुर एफसी ने शानदार वापसी करते हुए ईस्ट बंगाल एफसी को 2-1 हराया
Breaking News

Jamshedpur News:जमशेदपुर एफसी ने शानदार वापसी करते हुए ईस्ट बंगाल एफसी को 2-1 हराया

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 22, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: जमशेदपुर एफसी ने गुरुवार को अपने घरेलू मैदान जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 मुकाबले में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए ईस्ट बंगाल एफसी को 2-1 हरा दिया। जमशेदपुर एफसी की शानदार जीत में स्थानापन्न जापानी अटैकिंग मिडफील्डर रे ताचिकावा ने 81वें मिनट और फ्रेंच अटैकिंग मिडफील्डर जेरेमी मानजोरो ने 90+7वें मिनट में गोल किए। जेरेमी मानजोरो को निर्णायक गोल करने और मिडफील्ड में मजबूत खेल दिखाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आज रेड माइनर्स द्वारा पिछड़ने के बाद जीत हासिल करने से मुख्य कोच खालिद जमील प्रसन्न जरूर होंगे। जमशेदपुर एफसी 17 मैचों में पांच जीत, पांच ड्रा और सात हार से 20 अंक लेकर तालिका में सातवें से छठे स्थान पर चली गई है। वहीं, रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड के बढ़त के बाद मैच गंवाने से स्पेनिश हेड कोच कार्ल्स कुआड्राट निश्चित रूप से निराश होंगे। ईस्ट बंगाल एफसी 15 मैचों में तीन जीत, छह सात और छह हार से 15 अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर बनी हुई है।

मैच का पहला गोल 45वें मिनट में आया, जब विंगर नंदकुमार सेकर ने ईस्ट बंगाल एफसी को बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। बायीं तरफ से कप्तान क्लिटन सिल्वा के करारे शॉट को जमशेदपुर एफसी की डिफेंस ने बॉक्स के बाहर ब्लॉक जरूर किया लेकिन गेंद डिफ्लेक्ट होकर बॉक्स के अंदर दाहिनी तरफ नंदकुमार के पास पहुंची, जहां से उन्होंने करारा राइट फुटर शॉट लगाया और गेंद गोलकीपर टीपी रेहेनेश के पैरों के बीच से निकलकर गोल-लाइन को पार करके बॉटम लेफ्ट कॉर्नर के अंदर चली गई।

81वें मिनट में स्थानापन्न जापानी अटैकिंग मिडफील्डर रे ताचिकावा ने मैदान में उतरने के एक मिनट में ही गोल करके जमशेदपुर एफसी को 1-1 की बराबरी दिला दी। दाहिनी तरफ से फॉरवर्ड निखिल बारला ने बॉक्स के अंदर क्रॉस डाला, जहां ताचिकावा ने आगे की तरफ हेडर करके गेंद को बॉटम लेफ्ट कॉर्नर के अंदर पहुंचा दिया जबकि गोलकीपर प्रभसुखन गिल अपने दाहिनी ओर डाइव लगाकर भी बचाव नहीं कर पाए।

सात मिनट में स्टॉपेज टाइम के दौरान 90+7वें मिनट में फ्रेंच अटैकिंग मिडफील्डर जेरेमी मानजोरो ने फ्री-किक पर गोल करके अपनी टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। जेरेमी ने बॉक्स के बाहर लगभग 25 गज की दूरी से करारा राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को लेफ्ट कॉर्नर पर गोल जाल में उलझा दिया जबकि गोलकीपर प्रभसुखन गिल अपने दाहिनी ओर डाइव लगाने के बावजूद बचाव करने में विफल हुए।

पहले हाफ में दबदबा ईस्ट बंगाल एफसी रहा, क्योंकि उसने नंदकुमार सेकर के गोल से बढ़त बनाई और उसे बरकरार रखा। लिहाजा, ईस्ट बंगाल एफसी 1-0 की बढ़त के साथ हाफ टाइम ब्रेक पर गई। वैसे, पहले हाफ में ज्यादा बेहतर खेल रेड माइनर्स ने दिखाया और ज्यादा अवसर भी बनाए लेकिन गोल आया रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड की ओर से। जमशेदपुर एफसी ने 59 फीसदी के साथ गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा और उसकी तरफ से 13 प्रयास भी किए गए, जिनमें से तीन शॉट टारगेट पर थे। वहीं, गेंद पर 41 फीसदी कब्जा रखने वाली ईस्ट बंगाल एफसी की तरफ से चार प्रयास किए गए लेकिन एक शॉट टारगेट पर था और उसी पर गोल आया।

यह आईएसएल दोनों टीमों के बीच आठवां मुकाबला था और आज जमशेदपुर एफसी को तीसरी जीत मिली है जबकि ईस्ट बंगाल एफसी ने भी दो मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच तीन मैच ड्रा रहे हैं। दोनों टीमों के बीच इस सीजन के मुकाबले में पलड़ा जमशेदपुर एफसी का भारी रहा। क्योंकि दोनों टीमों के बीच सीजन का पहला मैच 1-1 से ड्रा रहा था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.