Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:मानगो को जाम मुक्त करने की पहल: जिला  उपायुक्त के  निर्देशा पर मानगो में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Breaking News

Jamshedpur News:मानगो को जाम मुक्त करने की पहल: जिला  उपायुक्त के  निर्देशा पर मानगो में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 2, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी ने लिया जायजा, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की रही प्रतिनियुक्ति*

*सड़क किनारे से अस्थायी दुकानदार व स्थाई दुकानों के एक्सटेंशन को हटाया गया*

*पहले से बेहतर हुई ट्रैफिक व्यवस्था, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर व सिटी एसपी ने शाम में ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
—————————–

मानगो में ट्रैफिक समस्या के निराकारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील प्रयास किये जा रहे हैं । डिमना चौक से मानगो चौक और मानगो पुल क्रॉस करने में लोगों को आ रही समस्या को देखते हुए सड़क से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इस दौरान सड़क किनारे अस्थाई रूप से घेरा बनाकर बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं व अन्य दुकानदारों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए खुले स्थान पर दुकान लगाएं, सड़क किनारे जोखिम लेकर दुकान नहीं लगाएं साथ ही इससे जाम की भी समस्या बनी रहती है। दोबारा से अतिक्रमण करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गयी। वहीं कई स्थाई दुकानदारों के एक्सटेंशन को भी हटाया गया।

दंडाधिकारी के रूप में मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त श्री आकिब जावेद एवं श्री अरविंद अग्रवाल की देखरेख में पूरा अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया। मौके पर मानगो व आजादनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

गौरतलब है की एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा सभी स्टेक होल्डर के साथ बैठक में अतिक्रमण हटाने को लेकर रणनीति बनाई गई थी ताकि मानगो क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाया जा सके। अतिक्रमण हटाने के साथ साथ ट्रैफिक रेगुलेट करने के लिए अतिरिक्त मानव बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि लोग सुगमता से आवागमन कर सकें।

पूरे अभियान का जायजा लेते हुए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान व सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष ने बस स्टैंड, मानगो चौक से डिमना चौक के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा जाममुक्त मानगो को लेकर दीर्घकालिक उपायों पर चर्चा की।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के पश्चात एडीएम लॉ एंड ऑर्डर व सिटी एसपी ने शाम में ट्रैफिक व्यवस्था का भी जायजा लिया। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ है, वाहनों का परिचालन सुगमता से हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है, और भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि ट्रैफिक व्यवस्था और सुगम हो एवं मानगो क्षेत्रवासियों को आवागमन में आसानी हो।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

DEOGHAR NEWS: देवघर में दिमागी बुखार पर हाई अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन

May 22, 2026

RANCHI NEWS: हिंसा का रास्ता छोड़कर 27 नक्सली मुख्यधारा में लौटे, हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

May 22, 2026

South Eastern Railway :: खड़गपुर मंडल में विकास कार्य तेज, राजधानी एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनें पुनर्निर्धारित, देखें पूरी लिस्ट

May 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.