Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:विधानसभा चुनाव को लेकर जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक में चारों विधानसभा सीट फतह करने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
Breaking News

Jamshedpur News:विधानसभा चुनाव को लेकर जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक में चारों विधानसभा सीट फतह करने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 1, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा एक्टिव मोड में नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक बर्मामाइंस स्थित देवस्थान सभागार में सम्पन्न हुई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सांसद विद्युत वरण महतो, लोकसभा प्रवासी सह छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विशेश्वर टुडू, जिला प्रभारी डॉ जीतू चरण राम, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद समेत अन्य नेतागण मुख्यरूप से शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछली लोकसभा चुनाव में मिले मतों के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए संर्पक, समन्वय एवं संवाद पर जोर देकर कार्य करें। उन्होंने “बूथ जीता तो चुनाव जीता” के मंत्र पर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि चुनावी सफलता का मूल मंत्र बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती में निहित है। इसे सभी कार्यकर्ता गंभीरता से लें।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार की वादाखिलाफी और लुटनीति पर जनता को जागरूक करें। चुनावी सफलता के लिए बूथ स्तर पर मजबूती आवश्यक है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है। घर-घर संपर्क अभियान चलाकर पार्टी के संदेश और नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। इसके साथ ही, नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने और बूथ स्तर पर समर्थन बढ़ाने के लिए विशेष रूप से योजना बनाकर कार्य करने की अपील की।

वहीं, राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने जमशेदपुर महानगर में संगठन के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हेमंत सरकार की अकर्मण्यता और निरंकुशता के कारण जनता त्रस्त है। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जनता को हेमंत सरकार के झूठे आश्वान और वादाखिलाफी पर जागरूक करें।

सांसद विद्युत महतो ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में हेमंत सरकार ने जनता की अपेक्षाओं और अपने किये गए वादों को पूरा करने में कोई सकारात्मक कदम नही उठाया। हमारा लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि झारखंड को एक मजबूत, समृद्ध और विकसित राज्य बनाना है। इसके लिए झामुमो-कांग्रेस सरकार को उखाड़ कर बाहर फेंकना जरूरी है, ताकि भाजपा की सरकार बने और यहां के लोगों की आशा के अनुरूप राज्य का समग्र विकास हो सके।

इन नेताओं ने भी किया संबोधित: बैठक को जमशेदपुर लोकसभा प्रवासी एवं छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम व अन्य ने भी संबोधित किया।

बैठक में स्वागत संबोधन जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने किया। मंच संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, सुबोध सिंह गुड्डू, सौरव चक्रवर्ती, सत्यनारायण सिंह, सरोज महापात्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, पंकज सिन्हा, नीरज सिंह, विकास सिंह, डॉ राजीव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडेय, योगेश मल्होत्रा, रीता मिश्रा, जिला पदाधिकारी में संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप बेसरा, राजीव कुमार सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, मनोज राम, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, शांति देवी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, संजीत चौरसिया, अखिलेश सिंह, ज्ञान प्रकाश, अमित सिंह परमार, कौस्तव रॉय, बिनोद सिंह, उज्जवल सिंह, किशोर ओझा, नीतीश कुमार, मुचिराम बाउरी, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, रमेश बास्के, पोरेश मुखी, अमित अग्रवाल, शिवशंकर सिंह, राजीव रंजन सिंह, विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, सुरेश शर्मा, जीवन लाल, बबलू गोप विकास शर्मा, सूरज कुमार सिंह, पप्पू उपाध्याय, संजय तिवारी, अजीत कुमार सिंह, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, बिनोद राय, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, फातिमा शाहीन, अश्विनी तिवारी, आनंद कुमार, अमित कुमार मिश्रा, रबिन्द्रनाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चट्टराज, दीपक पाल, पवन सिंह, सूरज कुमार साह, शांतनु मुखर्जी, बासुदेव मंडल, प्रधान महतो, अभिमन्यु सिंह, शशांक शेखर समेत अन्य मौजूद रहे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में अंडरवाटर रोबोटिक्स और एफपीजीए पर दो राष्ट्रीय एफडीपी संपन्न

June 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :विश्व पर्यावरण दिवस पर अनूठी पहल: डी.बी.एम.एस. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किताबों से दूर, खेत-खलिहानों में जानी पर्यावरण की हकीकत

June 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर सिदगोड़ा टाउन हॉल में BLO का महाप्रशिक्षण, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

June 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.