Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:बजट में गरीब, महिला, युवा एवं अन्नदाता के साथ रक्षा बजट पर किया गया फोकस- संजय सेठ
Breaking News

Jamshedpur News:बजट में गरीब, महिला, युवा एवं अन्नदाता के साथ रक्षा बजट पर किया गया फोकस- संजय सेठ

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 3, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को केंद्रीय बजट 24 पर शहर के प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद मुख्यरूप से शामिल हुए।

परिचर्चा के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रयासरत है। पीएम मोदी ने देश की आजादी के 75 साल के बाद के 25 साल को अमृत काल बताते हुए देश की उन्नति और विकास के लिए कार्य शुरू कर दिया है। विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए महिला, युवा, किसान और गरीब के विकास के लिए इस बार बजट में नई पहल की गई है। भाजपा की नीति भी अंत्योदय की है। समाज और देश का विकास करना है तो अंतिम पंक्ति का उदय करना है। फिर चाहे वो अन्तोदय परिवार का हो, समाज का हो, जिले का हो या फिर देश का हो। संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से झूठ बोलकर और लोगों को भ्रमित कर राजनीति की है। उनके झूठ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 40 करोड़ लोगों को सालाना 1 लाख रुपए देने का वादा किया। इस हिसाब से कुल 40 लाख करोड़ रुपए बांटे जाते जबकि देश का बजट ही 48 लाख करोड़ रूपए का है तो यह संभव ही नहीं हो सकता था। श्री सेठ ने कहा कि रक्षा मंत्रालय को करीब 6.22 लाख करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया है जो अन्य सभी मंत्रालयों की तुलना में सबसे अधिक है। बजट में पूंजीगत खर्च के लिए करीब 172000 करोड़ रुपये का आवंटन निर्धारित हुआ है। इसमें से 105518 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वदेशी रक्षा कंपनियों से रक्षा उत्पादों की खरीद पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि बजट में सेना को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कई प्रावधान किये गए हैं। इनमें तीनों सेनाओं के लिए हथियारों और उपकरणों के निर्माण के लिए कई परियोजनाओं की तैयारी की गई है।

वहीं, सांसद विद्युत महतो ने बजट को दूरगामी सोच वाला बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार का बजट विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में सिस्टम को सही किया, दूसरे कार्यकाल में विरासत और विकास पर कार्य हुआ और तीसरे कार्यकाल में स्पीड और स्केल पर फोकस किया गया है। उन्होंने बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान, बुजुर्ग समेत समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास का संकल्प निहित है। कैंसर की दवाएं, इलेक्ट्रिक व्हीकल, कपड़े, मोबाइल एवं अन्य उपकरणों में बीसीडी घटाई गई है। इसके अतिरिक्त सोना- चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम किया गया है। इसके साथ ही, झारखंड के लिए पुरानी रेल परियोजनाओं के विस्तार हेतु 1260 करोड़ से अधिक की राशि प्रस्तावित की गई है। उन्होंने जनजातीय समुदाय के सामाजिक- आर्थिक उन्नति के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू करने के साथ पूर्वोदय योजना को सराहनीय बताया। वहीं, 1 करोड़ शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए घर जैसे योजना संतुलित और महत्वपूर्ण है।

इस दौरान सम्मलेन में मौजूद प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने कई सवालों का भी जवाब दिया। सम्मेलन में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने किया।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: फ्रेंड्स 11 की धमाकेदार जीत, जेएसआर ब्लूज को 49 रनों से रौंदा, मोहन साह के 99 रन और अजय के 5 विकेट ने पलटा मैच

May 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: महिला एवं बाल विकास समिति का महाराष्ट्र दौरा, विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाया जमशेदपुर में CSR भागीदारी का मुद्दा

May 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ए डिवीजन टी-20 लीग में एल टाउन सीसी की शानदार जीत, रोमांचक मुकाबले में SOC कदमा को 3 विकेट से हराया

May 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.