Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS:संध्या 5 बजे से चुनावी प्रचार-प्रसार पर रोक, सार्वजनिक सभा या जुलूस, लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबंधित, बाहरी लोगों को जिला में रहने की अनुमति नहीं
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS:संध्या 5 बजे से चुनावी प्रचार-प्रसार पर रोक, सार्वजनिक सभा या जुलूस, लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबंधित, बाहरी लोगों को जिला में रहने की अनुमति नहीं

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 12, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

पूर्वी सिंहभूम जिला में 13 नवम्बर 2024 को मतदान तिथि निर्धारित है । मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व 11.11.2024 की संध्या 5 बजे से चुनावी प्रचार-प्रसार पर रोक लागू है । इसी क्रम में समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजत प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित किया ।

मतदान समाप्ति पूर्व के 48 घंटे के साइलेंस पीरियड को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 11 नवम्बर की संध्या 5 बजे के बाद निर्वाचन के संबंध में कोई सार्वजनिक सभा या जुलूस, रोड शो, रैली की अनुमति नहीं होगी, लाउडस्पीकर का प्रयोग वर्जित रहेगा । वैसे राजनीतिक व्यक्ति या कार्यकर्ता जो पूर्वी सिंहभूम जिला के निवासी नहीं हैं, प्रचार प्रसार के लिए आए हैं तथा पूर्वी सिंहभूम जिला के किसी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता या अभ्यर्थी नहीं है उन्हें भी 11 नवम्बर की संध्या 5 बजे के बाद जिला में रहने की अनुमति नहीं होगी । किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति जो विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने के हकदार है, मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाएगा । जिले के सभी सरकारी या गैर सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक प्रतिष्ठान 13 नम्वबर को बंद रहेंगे ।

48 घंटे का ड्राई डे घोषित

मतदान क्षेत्र के भीतर, किसी होटल, दुकान में अथवा किसी अन्य लोक या प्राइवेट स्थान में कोई भी स्पिरिटयुक्त किण्वित या मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ न तो विक्रय किया जाएगा, न दिया जाएगा और न वितरित किया जाएगा । 11 नवम्बर के संध्या 5 बजे से 13 नवम्बर के संध्या 5 बजे तक ड्राई डे घोषित किया गया है ।

अंतर्राज्यीय व अंतर्जिला चेकनाका में स्थैतिक निगरानी दल, उड़नदस्ता दल , व्यय निगरानी दल तथा अन्य प्रवर्तन एजेंसी द्वारा अवैध शराब, ड्रग्स, नगदी तथा उपहार की वस्तु आदि के जांच के क्रम में अबतक दस करोड़ रूपये से ज्यादा मूल्य का सीजर किया जा चुका है ।

13 नवंबर को 1913 मतदान केन्द्रों में जिले के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । 12 नवंबर को को-ऑपरेटिव कॉलेज एवं एलबीएसएम कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से तीन-तीन विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी । डिस्पैच सेंटर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 13 नवम्बर को मतदान समाप्ति के पश्चात को-ऑपरेटिव कॉलेज में सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम का रिसिविंग होगा।

इस अवसर पर 46 पोटका के आर.ओ श्री अनिकेत सचान, 48- जमशेदपुर पूर्व के आर.ओ श्रीमती शताब्दी मजूमदार, 49- जमशेदपुर पश्चिम के आर.ओ श्री भगीरथ, प्रसाद, 47 जुगसलाई के आर.ओ श्री राहुल जी आनंद जी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur news:आज से शुरू होगा कोल्हान का सबसे बड़ा हरिणा मेला, तैयारियां पूरी

June 15, 2026

Aaj Ka Rashifal:15 जून 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

June 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जिला कांग्रेस को धारदार बनाने पर जोरदार मंथन, अब विधानसभावार होंगी बैठकें

June 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.