
जमशेदपुर.


जमशेदपुर की संस्था ‘मिलानी’ ने 110साल पूरे कर लिए…इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने संस्था को स्थापित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दिवंगत सदस्यों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.उससे पहले मिलानी के प्रेसीडेंट उद्यमी सह समाज सेवी शेखर डे ने मिलानी परिसर में झंडोत्तोलन किया.इसके बाद संस्था के सदस्यों ने गायन प्रस्तुत किए.इसके बाद सभी सदस्यों ने मिलकर केक काटा.
इस मौके पर प्रेसीडेंट शेखर डे ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए मिलानी की स्थापना और उसको आगे बढ़ाने में अतुलनीय योगदान देनेवाले दिवंगत सदस्यों को याद किया.कार्यक्रम के बारे में बताते हुए संस्था की एक्जीक्यूटिव सदस्य पूर्बी घोष ने बताया कि ‘मिलानी’ महज एक सांस्कृतिक मंच नहीं अपितु यह सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान देता है.संस्था का ध्येय समाज में एकदम हाशिए पर पड़े लोगों की मदद करनी है.उन्होंने बताया कि संस्था के परिसर में ‘सुर-संगम’ क्लास के माध्यम से भारतीय संगीत की शिक्षा दी जाती है.साथ ही बाहर से मशहूर कलाकारों को बुलाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि नई पीढ़ी तक भारतीय संगीत की पहुंच कायम रहे.’मिलानी’ सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों का अद्भुत संगम है.संस्था ने शहर को आगे बढ़ते, पल्लवित पुष्पित होते देखा है.शहर के सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में ‘मिलानी’ की भूमिका अतुल्य है.



