
जमशेदपुर.


रक्तदान को लेकर जमशेदपुर के लोग, विभिन्न संस्थान और प्रतिष्ठान काफी जागरुक हैं.आए दिन कहीं न कहीं रक्तदान शिविर का आयोजन चलता रहता है.स्कूल भी पीछे नहीं हैं.शनिवार को जमशेदपुर के सोनारी स्थित कार्मेल जूनियर काॅलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 60यूनिट रक्त का संग्रह हुआ.
स्कूल की प्राचार्या सिस्टम सरल ने बताया कि हर साल स्कूल मैनेजमेंट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन होता है.हर साल की तरह इस साल भी लोगों ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया.
इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार सिंह, स्कूल मैनेजमेंट के सदस्य और काफी संख्या में रक्तदाता मौजूद थे.



