Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा, जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत विशाल जनसभा का होगा आयोजन, भाजपा जमशेदपुर महानगर की एकदिवसीय कार्यशाला में बनी रूपरेखा
Breaking News

Jamshedpur News:नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा, जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत विशाल जनसभा का होगा आयोजन, भाजपा जमशेदपुर महानगर की एकदिवसीय कार्यशाला में बनी रूपरेखा

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 20, 2023Updated:May 20, 2023No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान के जरिये पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करेगी। अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री की जनसभा से होगी, जिसके तहत पार्टी घर-घर संपर्क अभियान के साथ ही देश भर के एक लाख विशिष्ट परिवारों से भी संपर्क साधेगी। अभियान के तहत जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 लाख बूथों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा निर्देशित विभिन्न कार्यक्रमों की व्यापक सफलता एवं रूपरेखा तैयार करने को लेकर शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बिस्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में सम्पन्न हई। चैंबर भवन के टाटा जी सभागार में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठ के संयोजक, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्षगण समेत जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण शामिल हुए। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की व्यापक सफलता हेतु कई पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को 30 दिवसीय अभियान को लेकर पॉवर पॉइंट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें महाजनसंपर्क अभियान, आजीवन सहयोग निधि और अन्य कार्यक्रमों पर विस्तृत एवं सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। बैठक में नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने एवं सभी मंडलों के बूथों पर कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई।

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने नौ वर्ष में जनकल्याणकारी कार्यों, ऐतिहासिक व साहसिक निर्णयों से बेमिसाल उपलब्धियां हासिल की हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने की आकांक्षा को प्रभावी और सुनियोजित तरीके से पूरा किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी को राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है एवं जब हम देशवासियों के जीवन स्तर हुए बदलाव को देखते हैं तो हमें इसकी खुशी होती है। कहा कि मोदी सरकार राष्ट्र को सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बना रही है जिससे देश-दुनिया में भारत का स्वाभिमान बढ़ा है। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और सुचिता की राजनीति की शुरुआत हुई है जिसने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प एवं आमजनों की भावना के अनुरूप अभूतपूर्व काम किया है। पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर पार्टी पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर जनसंपर्क, लाभार्थी जनसंपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से जनसंपर्क करेगी। इसके साथ ही, लोकसभा विधानसभा एवं शक्ति केंद्र स्तर तक के कार्यक्रम तय किये गए हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे तन्मयता और ईमानदारी से अभियान में जुटने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि 2014 से अब तक नरेंद्र मोदी सरकार ने अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर सफ़लतापूर्वक उतारा हैं। जिसका सीधा लाभ जनता को मिला है। कहा कि उज्ज्वला योजना, नल जल योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, सौभाग्य योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सफल योजनाओं से लोगों के जीवन में सीधा प्रभाव पड़ा है।

प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने 30 मई से लेकर 30 जून तक के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान के साथ जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक बैठक आयोजित कर योजना बनाते हुए समाज से आर्थिक सहयोग प्राप्त करना है। सहयोग राशि दबाव से नहीं, आग्रहपूर्वक प्राप्त करना है। इसी प्रकार से प्रबुद्धजन सम्मेलन, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसेस मीट, प्रेस-वार्ता, व्यापारी वर्ग सम्मेलन, विकास तीर्थ भ्रमण, संयुक्त सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन आदि होंगे। योग दिवस पर 21 जून को कार्यक्रम आयोजित होंगे।

वहीं, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ पर आयोजित किए जाएंगे तथा विशेष महाजनसंपर्क अभियान विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत पूरे देश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे लोकसभा, विधानसभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे, इन सभी माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों के साथ राज्य की हेमंत सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

*महा जनसंपर्क अभियान और आजीवन सहयोग निधि की जिला टीम का हुआ गठन:*
महा जनसंपर्क अभियान में संयोजक- अनिल मोदी, सह-संयोजक सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, सदस्य संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, मनोज राम, जितेंद्र राय, मीडिया प्रभारी-प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश को बनाया गया हैं। वहीं, आजीवन सहयोग निधि अभियान के तीन सदस्यीय कमेटी में नीरज सिंह, बिमल जालान और योगेश मल्होत्रा को शामिल किया गया है।

बैठक क दौरान चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, योगेश मल्होत्रा, कुलवंत सिंह बंटी, भरत सिंह, अनिल सिंह, डॉ राजीव, जटाशंकर पांडेय, कल्याणी शरण, नीरज सिंह, शंभु चौधरी, प्रदीप बेसरा, सविता सरदार, खेमलाल चौधरी, सुबोध झा, जिला पदाधिकारी में संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, मणि मोहन्ती, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार समेत मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, अजय सिंह, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलदर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, निशांत कुमार, अमिताभ सेनापति, सुमित शर्मा, कुमार अभिषेक, महावीर सिंह, संतोष कुमार व अन्य मौजूद थे।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मरीन ड्राइव सड़क हादसे में मृत चार युवाओं को धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ ने दी श्रद्धांजलि

September 26, 2026

Jamshedpur News :CIRCON 2026 concludes with focus on turning industrial waste into valuable resources

September 26, 2026

CHANDIL NEWS: नारायण आईटीआई में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, युवाओं से राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेने की अपील

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.