
भाजपा ने झारखंड की 11 लोकसभा सीट के लिए जारी की लिस्ट, विद्युत वरण महतो जमशेदपुर से होंगे उम्मीदवार, जानिये कौन कहां से लड़ेंगे…


जमशेदपुर. भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहले
चरण की सूची जारी कर दी है. 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेश की 195 लोकसभा सीटों की घोषणा हुई. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए बताया कि पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. 34 केंद्रीय मंत्रियों का नाम भी इस लिस्ट में है.28 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है. 47 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं. 18 अनसूचित जाति के उम्मीदवार हैं. 57 पिछड़ा समाज के लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है.झारखंड में 11 सीटों की घोषणा हुई.ये लड़ेंगे चुनाव—
राजमहल से ताला मरांडी
दुमका से सुनील सोरेन
गोड़ा से निशिकांत दुबे
कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
रााची से संजय सेठ
जमशेपुर से विद्युत वरण महतो
सिंहभूम से गीता कोड़ा
हजारीबाग से मनीष जायसवाल
पलामू से वीडी राम
खूंटी से अर्जुन मुंडा

