
जमशेदपुर.
ज्योतिष विज्ञान भी एक प्रकार का विज्ञान है, एक प्रकार का कैलकुलेशन है, एक विद्या है लेकिन जानकारी और जागरुकता के अभाव में लोग इसे अंधविश्वास कहकर खारिज कर देते हैं.ये कहना है जमशेदपुर के ज्योतिष शिक्षण संस्थान के संस्थापक प्रोफेसर एस के शास्त्री का..अपने सालाना कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए बिष्टुपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने ये बातें कहीं. उन्होंने बताया 19से 21जनवरी तक बिष्टुपुर राम मंदिर परिसर में 31वें एशियाई ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.उन्होंने बताया कि इसमें बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया,ऑस्ट्रेलिया, इटली और अमेरिका से ज्योतिषी भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं.
सम्मेलन में ज्योतिष शास्त्र के सभी आयामों पर चर्चा होगी साथ ही संकल्प लिया जाएगा कि इस शास्त्र को देश विदेश में पूरा मान सम्मान दिलाया जाए.सम्मेलन के दौरान शाम 5.30बजे से रात 10बजे तक नि:शुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर लगाया जाएगा.प्रेसवार्ता में प्रोफेसर एस के शास्त्री के साथ ज्योतिष राजेश भारती और अन्य उपस्थित थे.
सम्मेलन का उद्घाटन राज्य के पूर्व कला मंत्री डाॅ आलोक रंजन और सम्मानित अतिथि बांग्लादेश के डाॅ राम आचार्य करेंगे.मुरलीधर केडिया की अध्यक्षता में यह सम्मेलन आयोजित होगा.सम्मेलन के दौरान एक दिन चिकित्सा ज्योतिष सत्र का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्रहों के प्रभाव और बीमारियों पर विचार विमर्श होगा.


