JAMSHEDPUR NEWS :नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी की पहल से वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने दृष्टिहीन दिव्यांगो को भेंट किया अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक, स्मार्ट स्टिक पाकर खुश हुए दिव्यांग

0 183
AD POST

जमशेदपुर।

मुसाबनी प्रखंड के बेनाशोल पंचायत के बलियाडीह टोला निवासी अजीत लोहार व भागो सोरेन कि आंखों की रोशनी सालों पहले चली गई, जिसके बाद से वे देख पाने में असमर्थ थे।

AD POST

उनके परिवार ने समाजसेवी लिटा राम मुर्मू से संपर्क कर समस्या बताई। लिटा राम मुर्मू ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद आज पंचायत के दौरा करने के क्रम में श्री
षाड़ंगी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही साथ उन्होंने दोनों दृष्टिहीन दिव्यांगों को  वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक मुहैया कराया।

स्मार्ट स्टिक मिलने से अब उनका जीवन आसान बनेगा। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। दोनों ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझ कर मदद की। इसे भूला नहीं जा सकता है।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख  रामदेव हेम्ब्रम, समाजसेवी भुकतु मार्डी, लिटा राम मुर्मू , दुला राम टुडू, हीरा सिंह, आजाद बेरा, अजय राज, सूरज, अनिल, पंचानन सोरेन, बधा हांसदा, सोमाय सोरेन, पोदा सोरेन, पेटो सोरेन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

05:43