Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :चौथी बार संसद रत्न से सम्मानित होंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सांसद विद्युत महतो ने जमशेदपुर की जनता को समर्पित किया सम्मान
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :चौथी बार संसद रत्न से सम्मानित होंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सांसद विद्युत महतो ने जमशेदपुर की जनता को समर्पित किया सम्मान

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो को एक बार फिर प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया गया है। यह चौथा अवसर है जब उन्हें यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। उनके चयन की घोषणा के बाद जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह व्याप्त है। इस उपलब्धि पर सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सांसद विद्युत वरण महतो का महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों व अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान लौहनगरी की जनता के समर्थन, आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने यह पुरस्कार जमशेदपुरवासियों को समर्पित किया और आश्वस्त किया कि वे आगे भी जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लगे रहेंगे।

महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि सांसद विद्युत महतो को संसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना जाना जमशेदपुर के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि सांसद विद्युत महतो ने बीते 11 वर्षों में क्षेत्र की समस्याओं का ठोस समाधान करते हुए विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और दूरदर्शी दृष्टिकोण के कारण ही उन्हें लगातार यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। यह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

गौरतलब है कि संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2010 में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन और ई-मैगजीन ‘प्रिंसेस’ द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के सुझाव पर की गई थी। इस पुरस्कार का उद्देश्य संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सांसदों को प्रोत्साहित करना और उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना है। तब से अब तक यह पुरस्कार देश के सर्वश्रेष्ठ सांसदों को उनकी कार्यक्षमता, संसदीय भागीदारी और जनहित कार्यों के लिए प्रदान किया जाता रहा है।

इस दौरान जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, विजय तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, मिली दास, नीतीश कुशवाहा, सागर राय, रमेश बास्के, पोरेश मुखी, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव राय, अमित सिंह, किशोर ओझा, संजीत चौरसिया, रविन्द्र सिसोदिया, वासुदेव मंडल, चिंटू सिंह, आलोक बाजपेयी व अन्य मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में 19-20 अप्रैल को भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, 41 बटुकों का हुआ पंजीकरण

April 17, 2026

Viral reel Train Stunt :व्यूज के लिए बाइकर ने किया ट्रेन खींचने का खतरनाक स्टंट, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ खिलवाड़ पर उठी कार्रवाई की मांग

April 17, 2026

SERAIKELA NEWS: राजनगर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध शराब अड्डे ध्वस्त, 1100 किलो जावा महुआ नष्ट

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.