Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News:आपके कार्य को कोई क्रेडिट दे या नहीं दे आप अपना सर्वाेत्तम देना जारी रखे – राज दीदी
Breaking News

Jamshedpur News:आपके कार्य को कोई क्रेडिट दे या नहीं दे आप अपना सर्वाेत्तम देना जारी रखे – राज दीदी

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 11, 2023Updated:June 11, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। रविवार को लोयला स्कूल के फेसी ऑडिटोरियम में सामाजिक संस्था नारायण रेकी सत्संग परिवार टाटानगर की ओर से जीवन जीने का नया अंदाज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की मुख्य वक्ता विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर रेकी ग्रैंड मास्टर नारी रत्न राजेश्वरी मोदी (राज दीदी) ने लगभग ढाई घंटे तक प्रशंसा, प्रेरणा व प्रोत्साहन से पाएं सुख, शांति, समृद्धि से संबंधित सकारात्मकता से भरे अपने विचार विस्तार से कई प्रसंग सुनाते हुए व्यक्त किये। उन्हांेने कहा जीवन दो जोन में बंटा है। ए यानि सकारात्मकता और बी यानि नकारात्मकता। उन्होंने दोनों जोन के बारे में कहानियों के माध्यम से समझाया। राज दीदी ने घर के सदस्यों सास-बहू, जेठानी, देवरानी, से लेकर दोस्तों के बीच की नकारात्मकता को दूर करने की चर्चा की। राज दीदी ने जीवन जीने के मंत्र के 5 -सूत्र भी सबसे साझा किये। उन्होंने कहा कि यदि कोई आपकी बुराई करें तो उसे नजर अंदाज करें। उसकी नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदले। राज दीदी ने आगे कहा कि हर व्यक्ति के जुबान पर माँ सरस्वती विराजमान है। विचार, वाणी और व्यवहार की शुद्धता ही बेहतर जीवन का निर्माण करती हैं। आपके कार्य को कोई क्रेडिट दे या नहीं दे आप अपना सर्वाेत्तम देना जारी रखे। हर्ट न हों क्योंकि हर्ट सबसे निम्न तर की ऊर्जा है जो आपके जीवन में आते हुए सुख, शांति, समृद्धि को रोकती है। हमें हमेशा शुभ और सकारात्मक बातें करनी चाहिए। किसी भी मनुष्य को अपशब्द और नकारात्मक बातें नहीं करनी चाहिए। तोल मोलकर बोले व शब्दों की शक्ति को पहचाने। ऐसा नहीं बोले जिससे किसी को तकलीफ हो। उन्होंने कहा कि जो दूसरों को देंगें वही आपको वापस मिलेगा। किसी को हर्ट करेंगें तो हर्ट होगें और तब हर्ट हो तो आत्मचितन करें। राजेश्वरी मोदी ने कहा कि जीवन की भाग दौड़ व तेज गति में किसी का भी हक ना लें। अपने निर्मल मन व सहज स्वभाव से जीवन को आसान बनाया जा सकता है। अनेक प्रश्नो के उत्तर में उन्होंने कहा कि स्नेह सब पर खूब बरसायें। स्नेह व समर्पण से हम लोगो का विश्वास जीतते है जो हमे जीवन पर्यंत खुशियां देता है।
संस्था की टाटानगर सेंटर हेड उमा अग्रवाल सुल्तानिया एवं उनकी मुख्य सहयोगी प्रीति अग्रवाल सुल्तानिया ने बताया कि एनआरएसपी लगातार सतयुग लाने के लिए काम कर रहा है, जहां लोग विचारों, शब्दों और कर्मों में सकारात्मक हैं। एनआरएसपी का मानना ​​है कि अच्छे स्वास्थ्य, धन, सुख, शांति और समृद्धि से भरपूर एक सफल जीवन के प्रबंधन, नेतृत्व और जीने में संबंध मुख्य बल हैं। राज दीदी ने कहा कि भारत वर्ष में लाखों लोगों का संस्था एनआरएसपी से जुड़ कर उनके जीवन की गुणवत्ता में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। परिवर्तन व गुणवत्ता की यह प्रक्रिया भारत व दुनिया में एनआरएसपी के माध्यम से जारी है।.
गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभः-
इससे पहले गणेश वंदना गीत पर आधारित नृत्य एवं दीप प्रज्जवलित तथा राष्ट्र गान की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया… गीत पर आधारित संस्था की महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया। राज दीदी संग श्रोताओं ने पूरी हो हमारी हर शुभ मनोकामना प्रार्थना की। संस्था की टाटानगर सेंटर हेड उमा अग्रवाल सुल्तानिया ने राज दीदी को फूलों का गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रियंका अग्रवाल ने किया।
इनकी रही उपस्थितिः- इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सरयू राय, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, समाजसेवी रतनलाल सुल्तानिया, मुरलीधर केडिया, अशोक भालोटिया, अशेाक गोयल, विजय आनन्द मूनका, आनन्द चौधरी, मृदू शाही समेत सैकड़ों की संख्या में श्रोता मौजूद थे।
इनका रहा योगदानः- आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से संतोष अग्रवाल सुल्तानिया, प्रमिला गोयल, संध्या मुरारका, शैल अग्रवाल सुल्तानिया, आशा चौधरी, सरला मुरारका, किरण अग्रवाल सुल्तानिया, विद्या अग्रवाल, पिंकी सिंह, स्मिता मुनका, सरिता अग्रवाल, लक्ष्मी भरतीया, सुधा अग्रवाल सुल्तानिया, सुषमा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल आदि का योगदान रहा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

GHATSHILA NEWS: ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ बड़ा आंदोलन, घाटशिला में आज जुटेगी भारी भीड़, विधायक सरयू राय भी होंगे शामिल

May 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन के आखिरी दिन ‘जमशेदपुर घोषणा पत्र’ जारी, पर्वत संरक्षण कानून बनाने की मांग

May 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ‘माई’ कहकर कमाई करेंगे तो न नदी बचेगी, न पहाड़, जलपुरुष राजेंद्र सिंह की चेतावनी

May 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.