JAMSHEDPUR NEWS :उत्तम कुमार सिंह बने गुरु नानक मध्य विद्यालय, मानगो के प्रधानाध्यापक 

0 193
AD POST

जमशेदपुर।

गुरु नानक मध्य विद्यालय, मानगो के शिक्षक उत्तम कुमार सिंह को विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रोन्नत कर प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया है।

AD POST

मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सचिव संतोख सिंह और सीजीपीसी अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह ने श्री सिंह को औपचारिक रूप से प्रोन्नति पत्र सौंपा। उत्तम कुमार सिंह इससे पूर्व विद्यालय में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। पूर्व प्रधानाचार्या सुरेंदर कौर के सेवानिवृत्त होने के बाद यह नई जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव संतोख सिंह, सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह और मानगो गुरुद्वारा के महामंत्री जसवंत सिंह जस्सू ने उत्तम कुमार सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री सिंह के नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा और विकास के नए शिखर को छुएगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

01:37