जमशेदपुर :-
साईं परिवार विश्व सेवा संसथान,जमशेदपुर के संस्थापक सदस्य एवं संस्थान के अध्यक्ष अनुप रंजन
के पिताश्री श्री उमेश प्रसाद सिन्हा के आकस्मिक निधन हो जाने के कारण भक्तो के बीच शोक की
लहर छा गयी I वे 84 वर्ष के थे I आज सुबह इस दुःखद समाचार को सुनते ही साईं भक्त , चित्रांश
समुदाय के लोग एवं शुभचिंतक उनके निवास स्थान बिरसानगर पहुंचकर पर शोक संवेदना प्रकट
की एवं सांत्वना दी I ज्ञात है की साईं परिवार विश्व सेवा संसथान के स्थापना में उनका बहुत बड़ा
योगदान था I साईं भक्त , चित्रांश समुदाय के लोग एवं शुभचिंतक ने नम आँखों से उन्हें आखिरी
विदाई दी I भुयाडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया I पारिवारिक सदस्यों
ने उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए । इसके बाद उनके निवास स्थान बिरसानगर से उनकी अंतिम
यात्रा निकली। इससे पहले दोपहर 1.00 बजे उनका पार्थिव शरीर को टाटा मोटर्स अस्पताल से
उनके निवास स्थान पहुंचा। शव के निवास पहुंचते ही उनके पारिवारिक सदस्य फूट फूट कर रोने
लगे। कोई भी एक दूसरे को चुप कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। उपस्थित सभी के चेहरे पर
उमेश प्रसाद सिन्हा के असमय छोड़कर जाने का गम स्पष्ट झलक रहा था। अपने शोक सन्देश में
संसथान के चेयरमैन श्री राजीव कुमार ने कहा की हमारे पिता तुल्य इंसान का चला जाना संसथान के
लिए बहुत बड़ी क्षति है। मगर हम सभी को जो राह वो बता गए है , उस राह पर चल कर संसथान
को आगे बढ़ाएंगे और यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है I अंतिम यात्रा में बहु संख्या में साईं भक्त ,
चित्रांश समुदाय के लोग व शहर के कई गणमान्य लोग एवं शिर्डी के पंडीताचार्य चंद्रशेखर कुलकर्णी
एवं योगेश कुलकर्णी उपस्थित थे .

