
जमशेदपुर।
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा जमशेदपुर के राम मंदिर कल्याण मंडपम में आयोजित भव्य “बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम पूरी श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष धार्मिक आयोजन में शहर के लगभग 2800 श्रद्धालुओं ने भगवान वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
READ MORE :टाटानगर रेल मंडल के GM का पुरजोर विरोध करेंगे सरयू राय, ट्रेनों की लेटलतीफी पर फूटा गुस्सा
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:30 बजे दक्षिण भारत से आए विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजन के साथ की गई। विधि-विधान से पूजा संपन्न होने के बाद सबसे पहले ब्राह्मण भोजन कराया गया। इसके उपरांत आम श्रद्धालुओं के लिए अन्न प्रसादम वितरण का शुभ आरंभ किया गया।
मनोकामना पत्थर बना आकर्षण का मुख्य केंद्र
राम मंदिर कल्याण मंडपम को पूरी तरह से दक्षिण भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के अनुसार बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां स्थापित तिरुपति बालाजी की दिव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। वहीं, कार्यक्रम में विशेष रूप से रखा गया “पेरुमल स्टोन” (मनोकामना पत्थर) लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। ऐसी मान्यता है कि इस पवित्र पत्थर पर मांगी गई मनोकामनाएं सीधे भगवान वेंकटेश्वर तक पहुंचती हैं। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं के बीच कपूर मिश्रित पवित्र जलामृत का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक और विशिष्ट अतिथि
इस भव्य अन्न प्रसादम कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक शहर के वरिष्ठ समाजसेवी विजय मित्तल और उनकी पत्नी प्रीति अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन समाजसेवी सुनील जवानपुरिया ‘बिट्टू’ के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, अग्रवाल महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल, मानगो मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कुणाल षाडंगी, देवेंद्र सिंह, उदित अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, डीएसपी मनोज गुप्ता, विशाल खान, हर्ष सुल्तानिया, रंजन सिन्हा, दिलीप गोयल, अनिल मेंगोटिया, इंदर अग्रवाल, संतोष खेतान और ओम प्रकाश रिंगसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इन कार्यकर्ताओं और संस्थाओं का मिला सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप मुरारका, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, मंटू अग्रवाल, अजय भालोटिया, कमल किशोर अग्रवाल, सन्नी संघी, प्रकाश बजाज, हेमंत गुप्ता, मयूर संघी, अनिल रिंगसिया, हर्ष बाकरेवाल, पुनीत कांवटिया, बजरंग अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, ललित डांगा, दिलीप कांवटिया, मनोज गोयल, शंकर अग्रवाल, लिपु शर्मा, राजेश पसारी, उमेश खीरवाल, विनोद शर्मा, अंकित अग्रवाल और पीयूष गोयल सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। प्रसाद वितरण की व्यवस्था राणी सती सत्संग समिति द्वारा संभाली गई, जबकि मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा ने श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी और छाछ की बेहतरीन व्यवस्था की।
READ MORE :GHATSHILA NEWS: सोना देवी विश्वविद्यालय में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का समापन, कुलपति ने दिया खास संदेश
दक्षिण भारतीय शैली में परोसा गया विशेष प्रसादम
श्रद्धालुओं को पूरी तरह से पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली में केले के पत्तों पर प्रसाद परोसा गया। प्रसादम के विशेष मेन्यू में सादा चावल, कर्ड राइस, लेमन राइस (पुलियारम), सांभर, बीन्स-नारियल की सब्जी, मिक्स वेज, चक्र पोंगल, रवा केसरी (मिठाई), पापड़ और छाछ शामिल थे।



