JAMSHEDPUR NEWS :बिरसानगर में मॉ पीताम्बरा मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ

कलश यात्रा में शामिल हुई 101 महिलाएं

0 101
AD POST

जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में नवनिर्मित मॉ पीताम्बरा मंदिर में श्री गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, वास्तु पूजन और मॉ पीताम्बरा प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान बुधवार की सुबह कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ। मोहरदा के स्वर्णरेखा नदी में स्वामी विजयानंद ने पूजन किया। कलश यात्रा में 101 महिलाएं शामिल हुई। सभी माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। नवनिर्मित मॉ पीताम्बरा मंदिर पहुॅचकर कलश यात्रा संपन्न हुई। स्वामी विजयानंद ने सुबह 11 बजे मंदिर में मूर्ति का जलाभिषेक और दूघ अभिषेक किया। आज शाम 6 बजे श्री गणेश पूजन और देवी आवाहन पूजन हुआ। यह तीन दिवसीय प्राण धार्मिक अनुष्ठान कामाख्या से आये गुरूदेव स्वामी हृदयानंद जी महाराज की देखरेख में राजीव शर्मा और अमल शर्मा मंडली द्धारा किया जा रहा हैं। इसका आयोजन मॉ पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) द्धारा हो रहा हैं। कलश यात्रा में शामिल 200 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दूसरे दिन 10 अप्रैल गुरूवार को श्री गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, वास्तु पूजन और मॉ पीताम्बरा प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा। इसी प्रकार तीसरे और अंतिम दिन 11 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 6 बजे मॉ पीताम्बरा का सार्वजनिक आरती एवं दर्शन शुभारंभ होगा। दोपहर 12.30 बजे से प्रसाद वितरण, शाम 06.30 बजे से भजन संध्या और शाम 07.30 बजे से पुज्य गुरूदेव का प्रवचन होगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

16:30