Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :हर किसी के भीतर स्वामी विवेकानंद हैं,बस अपनी क्षमता और ऊर्जा को पहचानने की आवश्यकता है. “
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :हर किसी के भीतर स्वामी विवेकानंद हैं,बस अपनी क्षमता और ऊर्जा को पहचानने की आवश्यकता है. “

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर.

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महिला आयाम की तरफ से रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केबल क्लब टिनप्लेट में समर्पण सह युवा दिवस मनाया गया.
इस बैठक का आरंभ स्वामी विवेकानंद और मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया. रूबी लाल ने ग्राहक गीत का सस्वर गायन किया.कार्यक्रम में छात्रा इच्छा ने संगठन मंत्र वाचन किया.प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर कल्याणी कबीर ने स्वागत भाषण के साथ ही विषय प्रवेश कराया.कार्यक्रम में पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ अनीता शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के चरित्र और जीवन संदेश को आज भी धारण करने की आवश्यकता है. महिलाएँ ऊर्जा का आदर्श स्रोत हैं , अपेक्षा है कि वह अपनी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करें.युवा ‘मद'(अहंकार) नहीं ‘दम’ दिखाएं.

अपना वक्तव्य देते हुए उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से ये संदेश मिलता है कि हम महिलाएं तार्किकता, आध्यात्मिकता और ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में अपनी सुदृढ पैठ बनाये रखें.

पत्रकार अन्नी अमृता ने अपने वक्तव्य में कहा कि हर वह व्यक्ति विवेकानंद है जो समाज के सुख और समृद्धि के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करता है.अन्नी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने किसी भी धर्म से नफरत करना नहीं सिखाया.वे हर धर्म को सत्य मानते थे और भारतीय सभ्यता,संस्कृति व दर्शन का उन्होंने विदेश में पताका लहराया.

वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मी बेदुला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी उनके आदर्श पुरुष हैं. उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि हर किसी को अपने सामर्थ्य अनुसार सेवा कार्य करनी चाहिए.

अतिथि और सामाजिक कार्यकर्ता
इंदु पात्रा ने कहा कि विवेकानंद जी ने समाज के लिये देना सिखाया. हमें अपनी शक्ति और ऊर्जा को पहचानना होगा तभी हम समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य कर सकेंगे.

महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने कार्यक्रम का संचालन किया. पर्यावरण आयाम पूर्वी सिंहभूम प्रमुख आरती श्रीवास्तव विपुला ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.कार्यक्रम का समापन रीना परितोष के कल्याण मंत्र से हुआ.

इस बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सरिता सिंह, मौसमी, माधुरी मिश्रा, दीपा पांडे,आरती कुमारी और लक्ष्मी नगर उत्क्रमित विद्यालय के विद्यार्थी संतोष,दीपक,अंकित,शिवम, मुस्कान, इच्छा, आदि उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के संचालन में अंकेश भुईया और अभिषेक श्यामल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

East Central Railway :त्योहारी भीड़ को देखते हुए 20 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, बिहार-झारखंड से दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू, हरिद्वार के लिए राहत

August 1, 2025

Jamshedpur News :बिस्टुपुर में सावन महोत्सव, सैकड़ों महिलाओं ने मिथिला लोक संस्कृति में डुबोया माहौल

August 1, 2025

134th INDIANOIL DURAND CUP :Four-Star Clayton Silva Powers Diamond Harbour FC to 8-1 Win over BSF FC

August 1, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.