Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :भाजपा नेता के घर में चोरी, हजारों की नकदी और मोबाइल फोन चोरी
Breaking News

Jamshedpur News :भाजपा नेता के घर में चोरी, हजारों की नकदी और मोबाइल फोन चोरी

गोलमुरी क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के घर को चोरों ने बनाया निशाना, हज़ारों की नकदी और मोबाइल फ़ोन की हुई चोरी, मौके पर पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू, घटना की ली जानकारी
BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन में उस समय हड़कंप मच गया जब रविवार तड़के सुबह चोरी की वारदात सामने आई। भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के न्यू केबुल टाऊन स्थित आवास पर लगभग 4 बजे अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नगद राशि और मोबाइल फोन की चोरी कर ली। घटना के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। चोर घर की दीवार के सहारे अंदर घुसे और सीधे कमरे में पहुंचकर घर एवं टेबल की तलाशी ली। उन्होंने टेबल पर रखे दो मोबाइल फ़ोन की चोरी कर ली। साथ ही, घर में टंगी जीन्स और पैंट से नकद राशि निकाल ली। चोरी हुई रकम में भाजपा नेता प्रेम झा की जीन्स से लगभग 1900 रुपये और उनके भाई के पर्स से लगभग 16 हजार नकद और करीब 4 सौ अमेरिकी डॉलर (लगभग 35 हजार भारतीय रुपये) शामिल हैं।

READ MORE :Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में महिला मंच का डांडिया धमाल 7 अक्टूबर को

इसके अलावा, चोरों ने उनके माता-पिता के मोबाइल भी टेबल से उठा लिए। वारदात के बाद सभी कपड़ों और पर्स को छत पर ले जाकर चोरों ने आराम से नकदी निकाली और कपड़ों को वहीं फेंक दिया। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो छत पर लटक रहे कपड़ों को देखकर पूरी घटना का पता चला।

मौके पर पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू:

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी प्रेम झा के न्यू केबुल टाउन स्थित आवास पहुंचीं। उन्होंने भाजपा नेता एवं परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। विधायक पूर्णिमा साहू ने फोन पर गोलमुरी थाना प्रभारी से बात कर मामले की त्वरित जांच, पूरे केबुल क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग तेज करने और नियमित गश्त शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने केबुल टाउन क्षेत्र की हाई मास्ट लाइट के मरम्मतीकरण को लेकर जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों को भी तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा नेता मोहन कुमार, राकेश राव, प्रेम प्रकाश दुबे, राकेश झा व अन्य मौजूद रहे।

केबुल क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बंद पड़ी केबुल कंपनी से कलपुर्जों, पुराने वाहनों और अन्य सामानों के चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर दिनदहाड़े ग्रुप में आकर कंपनी के सामानों की प्रतिदिन चोरी करते हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या गश्ती नहीं की जाती। क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग और टाइगर मोबाइल की गश्ती लगभग न के बराबर है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

READ MORE :Jamshedpur News :मिथिला सांस्कृतिक परिषद में टाटा मोटर्स के लिए अप्रेंटिसशिप सह रोजगार मेला आयोजित

वहीं, इस चोरी की घटना पर भाजपा नेता प्रेम झा ने गोलमुरी थाना में शिकायत की है। शिकायत के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। प्रेम झा ने बताया कि क्षेत्र में कई लोगों के घरों में पूर्व में चोरी हुई है, पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कदम उठाएं जिससे लोगों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न हो सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News: सोना देवी यूनिवर्सिटी ने बांटे एक्सीलेंस अवार्ड

July 26, 2026

ADITYAPUR NEWS :जन कल्याण मोर्चा की बैठक,NIT का नाम बदलने और जर्जर सड़कों पर टोल टैक्स बंद करने की मांग

July 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 4 साल… 1 अधूरा पुल और हजारों जिंदगियां! गोविंदपुर-घोड़ाबांधा मार्ग पर घोर लापरवाही, उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.