Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :एक्सएलआरआई में सुनिधि चौहान का यादगार लाइव कॉन्सर्ट, वलहल्ला-2025 के समापन पर थिरका पूरा जमशेदपुर
Breaking News

Jamshedpur News :एक्सएलआरआई में सुनिधि चौहान का यादगार लाइव कॉन्सर्ट, वलहल्ला-2025 के समापन पर थिरका पूरा जमशेदपुर

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

सोमवार की शाम एक्सएलआरआई के फुटबॉल ग्राउंड में ऑन्सेंबल वलहल्ला के 26वें संस्करण का समापन बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के शानदार लाइव कॉन्सर्ट के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस भव्य फेस्ट का अंतिम दिन ऊर्जा, उमंग और संगीत के जादू से सराबोर रहा। यह कार्यक्रम न सिर्फ एक्सएलआरआई के इतिहास में बल्कि जमशेदपुर के लिए भी एक यादगार संध्या बनकर उभरा।

सुनिधि चौहान ने मंच पर आते ही अपने सुपरहिट गीत ‘धूम मचा ले’ से समां बांध दिया। इसके बाद उन्होंने क्रेजी किया रे, ये जो हल्का हल्का सुरूर है, सजना जी वारी वारी, अल्लाह दुहाई है, बेताबी बेताबी छाई है, और सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई जैसे लोकप्रिय गीतों से पूरे माहौल को रोमांचित कर दिया। उनकी ऊर्जावान आवाज और लाजवाब स्टेज प्रेज़ेंस ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

शहर और बाहर से आए लगभग 10,000 से अधिक दर्शकों की भारी भीड़ के बावजूद कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ काबिल-ए-तारीफ रहीं। सुरक्षा, प्रवेश, भीड़ प्रबंधन और सभी तकनीकी प्रबंध इतने सुव्यवस्थित थे कि लोग निश्चिंत होकर बेहतरीन संगीत का आनंद उठा सके। भीड़ में एक्सएलआरआई के छात्रों के साथ देशभर के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों के प्रतिभागी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

कॉन्सर्ट के दौरान कई बार सुनिधि चौहान ने दर्शकों को अपने साथ गुनगुनाने के लिए प्रेरित किया और पूरा मैदान उनकी आवाज़ के साथ गूंज उठा। उनकी हर प्रस्तुति पर दर्शकों की उत्साहित तालियों और हूटिंग ने वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा भर दी।

इससे पहले तीन दिनों तक चले वलहल्ला में देशभर के बी-स्कूलों से आए छात्रों ने करीब 60 प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल, संगीत, नृत्य, प्रबंधन से जुड़े मुकाबले-हर मंच पर छात्रों की रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली।

समापन की यह संध्या एक्सएलआरआई के लिए गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय रही, जिसने न सिर्फ प्रतिभा को मंच दिया बल्कि जमशेदपुर को एक ऐसा संगीतमय अनुभव दिया जिसे लोग वर्षों तक याद रखेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन का बड़ा एक्शन, चाकुलिया प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

July 9, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चाकुलिया में SIR-2026 कार्यों का लिया जायजा, सबर परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

July 9, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में डालसा की मोबाइल वैन से कानूनी जागरूकता की अलख, बच्चों और ग्रामीणों को दी अधिकारों की जानकारी

July 9, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.