जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा द्धारा रविवार को दो महत्वपूर्ण सामुदायिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिनका उद्देश्य सेवा, देखभाल और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। सुबह में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कदमा-सोनारी लिंक रोड, फिटनेस ज़ोन के समीप किया गया। यह शिविर डॉ. मुकेश पटवारी और चार टेक्नीशियन की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें 70 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ उठाया। शिविर में वजन, रक्तचाप और ब्लड शुगर की जांच की गई। दूसरा कार्यक्रम मातृ दिवस के अवसर पर आशीर्वाद वृद्धाश्रम, बाराद्वारी में एक भावनात्मक समारोह का आयोजन किया गया। वृद्ध माताओं को साड़ी समेत अन्य वृद्धजनों के बीच फल और शीतल शरबत का वितरण कर चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि यह हमें यह याद दिलाता है कि बुज़ुर्ग होना अंत नहीं बल्कि एक गरिमामयी और सम्मानित जीवन का चरण है। मातृत्व की भावना जीवन के हर पड़ाव में हमें प्रेरित करती है। इस आयोजन को सफल और यादगार बनाने में बृजमोहन अजय सरायवाला एवं परिवार का अहम योगदान रहा। इन दोनों कार्यक्रम को सॅफल बनाने में अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष सुगम सरायवाला, आनंद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विजय सोनी, मनीष अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, शिव चौधरी, मेघा चौधरी, महेश अग्रवाल, आलोक केडिया, दिव्या अग्रवाल एवं अंशुल सावा आदि का योगदान रहा।




