
जमशेदपुर.


टाटा स्टील में कार्यरत सफाई मजदूरों के स्थाईकरण का मुद्दा फिर गर्माने लगा है.झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने आज जमशेदपुर परिसदन में बैठक की जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिए गए—
1-15मार्च को टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन को मांग पत्र सौंपा जाएगा
2–20मार्च को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलकर अस्थाई मजदूरों के विषय में तमाम जानकारी दी जाएगी.
3–6अप्रैल को मुंबई टाटा हाउस जाकर रतन टाटा से मिलकर समस्याओं की जानकारी दी जाएगी और प्रबंधन के रवैये से अवगत कराया जाएगा.
4–15अप्रैल को नई दिल्ली श्रम मंत्रालय जाकर मांग पत्र सौंपा जाएगा
बैठक के बाद एक प्रेसवार्ता आयोजित कर अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि साफ सफाई जैसे जरुरी कार्य को भी टाटा स्टील प्रबंधन ने आउटसोर्स कर दिया है जिससे मजदूर हित खासा प्रभावित हो रहा है.कुछ साल पहले स्थाईकरण को लेकर हुए आंदोलन के बाद कंपनी प्रबंधन ने मांग मानने का वायदा किया था जो अब तक पूरा नहीं किया गया.दुलाल भुइयां ने चेतावनी दी है कि जरुरत पड़ने पर कानून की शरण में जाएंगे.
आज की बैठक में झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां के साथ चेतन मुखी, निमाई मंडल, हरि मुखी,मुन्नू बिरनेट, कुंदन मुखी, राजू सामंत, मुन्नू मंडल, झरना पाल, पिंकी सिंह,ममता कुमारी मुखी, ललित केरकेट्टा, दीपक मंडल, लक्ष्मण मुंडा, कृष्णा हेंब्रम, सुनील दास, छोटे सरदार और अन्य मौजूद थे.


