
जमशेदपुर। टाटानगर बासुकीनाथ मंडली धर्मशाला की आमसभा सह कार्यकारिणी समिति चयन का कार्यक्रम सिंहभूम चेम्बर भवन में संपन्न हुआ। महासचिव सुरेश हरनाथका ने वर्षभर के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, वहीं कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने 2024-25 के आय-व्यय का विवरण रखा, जिसे सदन ने करतल ध्वनि से स्वीकृति प्रदान की। संस्था के अध्यक्ष इन्दर अग्रवाल ने अपने संबोधन में संस्था की कीर्ति और सेवाओं को और व्यापक बनाने की बात कही। चुनाव पदाधिकारी सत्यनारायण खंडेलवाल ने चयन प्रस्ताव को समर्थन के साथ पारित किया और नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी समितिः-
नवगठित समिति में इन्दर अग्रवाल अध्यक्ष, संतोष खेतान व राजकुमार संघी उपाध्यक्ष, सुरेश हरनाथका महासचिव, अनील गोयल व सुशील खीरवाल उपसचिव तथा राधेश्याम अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में रामअवतार अग्रवाल, दिनेश सिंघानिया, विट्ठल अग्रवाल, प्रकाश मोदी, मनोज चौधरी, रवि पटेल, संतोष अग्रवाल, प्रवीण गुटगुटीया, रीतेष अग्रवाल, विनय अग्रवाल, उत्तम नरेडी, नन्दलाल अग्रवाल, ललीत सरायवाला, मनोज चेतानी को शामिल किया गया। सभा के अंत में सभी ने धर्मशाला के विकास हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।